निर्माणाधीन आगनबाड़ी भवन का निरीक्षण
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : प्रखंड क्षेत्र के मुर्गिया चक गांव में बनाए जा रहे आगनबाड़ी केन्द्र का
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : प्रखंड क्षेत्र के मुर्गिया चक गांव में बनाए जा रहे आगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण अस्थावा प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बुधवार को किया गया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि पंचायत समिति मद से दो आगनबाड़ी केंद्र और पंचायत से दो आगनबाड़ी केंद्र चयन कर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कार्य को प्रगति पर होते हुए पंचायत प्रतिनिधि को शाबाशी दिया। वहीं निर्माण कार्य बिचौलियों और दलालों से दूर पारदर्शिता अपनाकर निर्माण किये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य पंचायत में भी निरीक्षण किये जाने की बात कही है।