MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी निजात

Muzaffarpur Weather Forecast उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से निजात मिलने की संभावना नही है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के पूर्ण रुप से सक्रिय रहने और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 06:53 AM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी निजात
उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी निजात।

पूसा (समस्तीपुर), जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से निजात मिलने की संभावना नही है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के पूर्ण रुप से सक्रिय रहने और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी है। इसके साथ-साथ पछिया हवा चलने के कारण कनकनी भरी ठंड की स्थिति बनी हुई है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार का बताना है कि दिन साफ होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक नीचे आ सकता है। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच एवं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

 अगले तीन-चार दिनों तक 7 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा भी चलेगी, जिससे कनकनी भरी ठंड लोग महसूस करेंगे। गुरुवार को विभाग के द्वारा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 17.2 एवं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम रिकॉर्ड की गई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रही। 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 14.5 एवं न्यूनतम तापमान 6.2 रिकॉर्ड किया गया जो इस वर्ष के जनवरी माह का सबसे न्यूनतम तापमान रहा।

 हालांकि 28 जनवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि सुबह एवं शाम में हल्के से मध्यम कुहासे भी लगेंगे। वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया है कि ऐसे मौसम में अपने फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सर्वप्रथम खेत में नमी बनाए रखें एवं निरीक्षण के दौरान पाला एवं अन्य बीमारी का प्रकोप दिखाई दे तो मौसम साफ होते ही दवा का छिड़काव करें। 

chat bot
आपका साथी