वीटीआर बिहार का अद्भुत धरोहर, विधानसभा अध्यक्ष ने बोले-वाल्मीकिनगर का यह कश्मीर

West Champaran news बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा पश्चिम चंपारण भ्रमण के दौरान वाल्मीकिनगर स्‍थित वीटीआर पहुंचे। जंगल सफारी पौधारोपण जटाशंकर मंदिर एवं कालेश्वर मंदिर का किया दर्शन। कहा- वन विभाग के अभिनव प्रयोग से पर्यटन गतिविधियां बढ़ी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 15 May 2022 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 15 May 2022 01:56 PM (IST)
वीटीआर बिहार का अद्भुत धरोहर, विधानसभा अध्यक्ष ने बोले-वाल्मीकिनगर का यह कश्मीर
बिहार का अद्भुत धरोहर है वाल्मीकिनगर वीटीआर।

बगहा (पचं), जासं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वाल्मीकिनगर को बिहार का अद्भुत धरोहर बताया और कहा कि बिहार के लिए वाल्मीकिनगर कश्मीर से कम नहीं है। श्री सिन्हा शनिवार की देर शाम वाल्मीकिनगर पहुंचे। रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि वीटीआर में वन विभाग के अभिनव प्रयोग के बाद यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। स्वरोजगार के नए संसाधन भी विकसित हुए हैं। वीटीआर वाल्मीकिनगर का स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों के लिए 'जंगल सफारी' रिवर राफ्टिंग, रिवर व्यू टॉवर और कौलेश्वर झूला जैसे शानदार इंतजाम है। यहां के पर्यटन स्थलों को पथ वे से जोड़ा गया है। जिससे पर्यटक नदियों और पहाड़ों के दीदार के साथ धार्मिक स्थलों का भी दर्शन कर सकते हैं। गंडक नदी का एक किनारा भारत तो दूसरा किनारा नेपाल के हिस्से में है। अभी मौसम सुहाना होने की वजह से आ रहे पर्यटक। जंगल सफारी पर्यटकों का आ रहा रास।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने की जंगल सफारी

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान उन्होंने जटाशंकर मंदिर एवं कालेश्वर मंदिर का दर्शन भी किया। इस दौरान वे अपनी टीम के साथ जंगल सफारी किया और हाथी शेड पहुंचकर पौधारोपण भी किया। अतिथि भवन परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा दीपक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव , वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉक्टर नीरज नारायण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद के अलावा विमलेदु भूषण कुमार ,प्रभात कुमार, अजय शंकर राय, अमिताभ चौहान, राजीव रंजन राय, पारसनाथ तिवारी ,कौलेश्वर शर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पारस महतो ,प्रमोद सोखइत, योगेंद्र सिंह एमएलसी प्रतिनिधि सारण स्नातक क्षेत्र के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी