Bihar, Madhubani Election: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बह रही विकास की गंगा

Bihar Madhubani Election मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचोल के समर्थन में मधुबनी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री। नामांकन से पूर्व रहिका मध्य विद्यालय में चुनावी सभा कर लोगों से की वोट की अपील।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:05 PM (IST)
Bihar, Madhubani Election: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बह रही विकास की गंगा
मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

मधुबनी, जेएनएन। देश-विदेश में पीएम नरेंद्र मोदी भारत की पहचान बना रहे हैं। इससे आज देश की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने बिहार को हमेशा से सिंचने का काम किया है। वर्तमान में यहां विकास की गंगा बहाने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। यह विकास का क्रम जारी रहना चाहिए। इसलिए, बिस्फी विधान सभा से भाजपा के उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर बचोल को विधान सभा में भेजना जरूरी है। ये बातें रहिका मध्य विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही।

 उन्होंने कहा कि बिस्फी महाकवि विद्यापति की धरती है। माता जानकी की यह भूमि सदा विशिष्ट रही है।  इसलिए यहां विकास जरूरी है। केंद्र सरकार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जनधन योजना, गैस योजना, आयूष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाएं देकर मोदी ने गरीबों के लिए जो भला किया है, वह पिछली किसी सरकार ने नहीं की। मुद्रा लोन के माध्यम से नौजवानों को रोजगार दिया। बिहार में गली-गली सड़क, घर-घर तक बिजली पहुंच चुकी है। मनरेगा योजना से गरीबों का हित हो रहा है। हरित, सफेद व मत्स्य क्रांति के माध्यम से सभी को सिंचने का काम किया है। वह भी बिना किसी भेदभाव के। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में जो काम हुआ है, वह मील का पत्थर है।

 भाजपा नेता अशोक सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मजबूत सरकार की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बिहार बर्बाद हो जाएगा। कहा कि भाजपा नेतृत्व जो कहता है, उसे जमीन पर उतारने का काम करता है। जब मजबुत सरकार होगी, तभी हर क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने व संचालन सुनील कुमार मिश्र ने किया। सभा में स्थानीय सांसद अशोक यादव, सत्यनारायण यादव, प्रभूजी झा, प्रभांशु झा, पिंटू कुमार यादव, मनोज चौधरी,  पवन कुमार झा समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी