प्रेम प्रसंग में भिड़े दो पक्ष, थाना पर हंगामा

काजीमोहम्मदपुर थाना पर प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे थाने पर हंगामा की स्थित बन गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:10 AM (IST)
प्रेम प्रसंग में भिड़े दो पक्ष, थाना पर हंगामा
प्रेम प्रसंग में भिड़े दो पक्ष, थाना पर हंगामा

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना पर प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे थाने पर हंगामा की स्थित बन गई। बाद में पुलिस पदाधिकारियों ने बातचीत कर दोनों पक्ष को शांत कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक पक्ष की किशोरी अपने परिजन की डांट की वजह से घर छोड़कर चली गई थी। उसका दूसरे पक्ष के एक किशोर से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है। किशोरी के परिजन ने किशोर पर अपहरण करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। किशोर के परिजन पर दबिश बनाने लगे। गुरुवार को उक्त किशोर को लेकर उसके परिजन थाना पहुंचे। किशोरी को भी पुलिस खोज कर थाना लाई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। किशोरी ने खुद से जाने की बात बताई। तब मामला शांत हुआ। लापता किशोरी की बरामदगी को एसएसपी से गुहार जैतपुर ओपी क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता हुई किशोरी की बरामदगी को लेकर उसके स्वजन गुहार लगाते हुए एसएसपी के पास पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। किशोरी की मां ने बताया कि एक आरोपित हरिसभा चौक स्थित स्कूल में शिक्षक है। उसके बारे में कई बार जांच अधिकारी को वह बता चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपित पक्ष के लोग गांव में उनलोगों पर फब्तियां कसते हैं। धमकी दी जा रही है। इससे वे लोग काफी दहशत में हैं। बाल संरक्षण इकाई की टीम ने ली दुष्कर्म पीड़िता की सुध दुष्कर्म पीड़िता के मामले को लेकर प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठनों की संवेदना जग उठी है। गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम पीड़िता के घर पहुंची। टीम ने घटना के बाबत जानकारी ली तथा पीड़ित परिवार को हर सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक निदेशक उदय कुमार झा ने बताया कि पीड़िता को किन सुविधाओं की जरूरत है और क्या संभव है, इसकी जानकारी के लिए पीड़ित परिवार से मिला। जो भी संभव हो सकेगा जिला प्रशासन से सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवार की तंगी हालत देखते हुए विशिष्ट अनुदान की आवश्यकता है और इसके लिए सिफारिश की जाएगी। नवजात शिशु व मां के स्वास्थ्य की काउंसिलिंग की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इधर, वरीय अधिकारी के निर्देश पर पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है जिसे रात-दिन पहरेदारी करनी है। साथ ही प्रत्येक गतिविधि की सूचना पुलिस को देनी है। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एक आरोपित के पिता को संरक्षण देने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी