पेट्रोल पंप से कैश लूट कर भाग रहे दो लुटेरों ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा Muzaffarpur News

कुढऩी थाना क्षेत्र के केशोपुर में घटी घटना 50 हजार रुपये लूट कर भाग रहे थे दोनों। लुटेरों की गोली से गांव का एक युवक घायल। पिटाई से एक लुटेरे की स्थिति नाजुक।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM (IST)
पेट्रोल पंप से कैश लूट कर भाग रहे दो लुटेरों ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा Muzaffarpur News
पेट्रोल पंप से कैश लूट कर भाग रहे दो लुटेरों ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कुढऩी थाना केकेशोपुर  पेट्रॉल पंप से 50 हजार रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को रामपुर चौक के निकट ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी से निकलने के लिए लुटेरों ने फायरिंग की। लुटेरों की चलाई गोली केशोपुर गांव के बृजनंदन राय के पुत्र संजीव कुमार को लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुढऩी पीएचसी में इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। इधर, ग्रामीणों ने दोनो लुटेरों की जमकर पिटाई की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें एक एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों का कुढऩी पीएचसी में इलाज चल रहा है।

 लुटेरों के पास से पुलिस एक रिवाल्वर एवं गोली बरामद की है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। बाइक के कागजात के आधार पर दोनों की पहचान हो गई है। इसमें एक कुढऩी थाना के चंद्रहिया निवासी सुधांशु कुमार व दूसरा गवसरा गांव का अभिजीत कुमार है। 

यह हुई घटना

गुरुवार की शाम एक बाइक से दोनों अपराधी पेट्रोल लेने का बहाना बना कर पंप पर पहुंचा था। नोजल मैन मनोज यादव की कनपटी में रिवाल्वर सटा दिया। उसे कैश रूम में ले गया। वहां मैनेजर रविशंकर को रिवाल्वर का भय दिखाकर कैश लूट लिया और भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों का पीछा किया। रामपुर चौक के निकट दोनों ग्रामीणों की घेराबंदी में घिर गया। सूचना पर डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद, कुढऩी थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ,तुर्की ओपी अध्यक्ष ललित कुमार,एवं फकुली ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में लिया। 

घटना के संबंध में कुढऩी  थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल पंप लूट में शामिल दोनों अपराधियों की पहचान हो गई था। इसमें एक चंद्रहिया का सुधांशु कुमार व दूसरा गवसरा का अभिजीत कुमार है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज कराया जा रहा है। स्थिति में सुधार होने दोनों से पूछताछ की जाएगी। दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी