पश्चिम चंपारण में झूठा निकला अपहरण का मामला, शादी कर ससुराल में छुपा था युवक

West Champaran पश्‍च‍िम चंपारण के नरकट‍िगंज में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शिकारपुर पुलिस ने योगापट्टी से युवक को ढूंढ निकाला मामले में जांच पड़ताल के बाद युवक को बयान के लिए बेतिया न्ययालय भेजा गया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 05:57 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में झूठा निकला अपहरण का मामला, शादी कर ससुराल में छुपा था युवक
पश्चिम चंपारण में झूठा निकला अपहरण का मामला।

नरकटियागंज, जासं। नरकटियागंज टेम्पो स्टेंड से एक युवक के अपहरण का मामला झुठा निकला है। पुलिस ने उसको योगापट्टी स्थित उसके ससुराल से ढूंढ निकाली है जहांं छुपा हुआ था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के पिता ने जिस दो महिलाओं को अपहरण करने के लिए नामजद किया था। उसी महिला की बेटी से शादी करने के लिए वह घर नहीं जाकर उनकेे घर योगापट्टी चला गया और अपने घर वालों को बिना बताए शादी रचा लिया। उसके बाद उसने अपने मोबाइल का सिम बदलकर ससुराल में ही छुपकर रह रहा था। मामले में जांच पड़ताल के बाद युवक को बयान के लिए बेतिया न्ययालय भेजा गया है। बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि युवक के पिता पचमवा गांव निवासी हनिफ मियां द्वारा दायर कोर्ट परिवाद पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें योगापट्टी के अंसारी टोला गांव निवासी शायरा खातून एवं उसकी पुत्री सहाबून खातून को आरोपित किया था। आरोप था कि उसका पुत्र 21 वर्षीय मुस्तफा अंसारी नोयडा के एक फैक्ट्री में काम करता है। दिल्ली से सत्याग्रह ट्रेन से अपने घर आने के लिए नरकटियागंज टेंपो पकडऩे के गया। वहीं से अपहरण कर लिया गया। पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि फोन करने वाले ने उससे दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। रकम नहीं देने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बहरहाल पुलिस ने झूठे अपहरण मामले से पर्दा उठा दिया है।

अपहरण कर नाबालिग की कराई जा रही शादी को पुलिस ने रोका

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी गांव में एक नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी रचाने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया है। शादी पर रोक लगाते हुए पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है। मामले में गांव के तबरेज आलम, जबरेज आलम, मो राजा व दो महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त कार्रवाई लड़की की बहन की शिकायत पर की गई है। मामले में उसकी बहन ने बताया है कि 12 जवरी को वह मतिसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय में प्रैक्टिकल की परीक्षा देने अपनी छोटी बहन के साथ गई थी। परीक्षा देने के बाद वह अपनी बहन को चीनी मिल के पास टेम्पो पर बैठाकर घर भेज दिया और स्वयं अपने मामा के घर दिउलिया चली गई। देर शाम तक उसकी बहन घर नहीं पहुंची और खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि तबरेज समेत अन्य ने उसे शादी की नियत से अपहरण कर लिया है और 28 जनवरी को जबरन उससे शादी करने जा रहे है। जानकारी मिलते ही वह मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की को मेडिकल के लिए बेतिया भेजा गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी