मधुबनी में स्नान करने के दौरान किशोरी की तालाब में डूबने से मौत Madhubani News

सोमवार की सुबह कुछ सहेलियों के साथ श्वेता मखनाहा पोखरा की भिंडा पर फूल तोड़़कर तालाब में स्नान करने गई। इस दौरान ही वह इसमें डूब गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:21 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 12:21 PM (IST)
मधुबनी में स्नान करने के दौरान किशोरी की तालाब में डूबने से मौत Madhubani News
मधुबनी में स्नान करने के दौरान किशोरी की तालाब में डूबने से मौत Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। रुद्रपुर थाना क्षेत्र की जलसैन पंचायत के जमैला गांव में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान किशोरी की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान सोनपताही गांव के बलराम राय की पुत्री श्वेता कुमारी (10) के रूप में हुई। वह चार दिन पहले मां के साथ मौसा ललित राय के यहां जमैला आई थी।

सोमवार की सुबह कुछ सहेलियों के साथ श्वेता मखनाहा पोखरा की भिंडा पर फूल तोड़़कर तालाब में स्नान करने गई। इस दौरान ही वह इसमें डूब गई। मगर, उसकी सहेलियों को इसका पता नहीं चला। पूजा करने के बाद वापस लौटते समय सहेलियाें ने श्वेता को नहीं देखा। इसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसे ढूंढना शुरू किया। इस क्रम में तालाब से उसकी शव मिली। आनन-फानन में गांव के ही डॉक्टर के पास उसे ले जाया गया। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

chat bot
आपका साथी