Coronavirus : हड़ताली शिक्षकों ने छात्रों के लिए लिया यह संकल्प, कर रहे यह प्रयास Muzaffarpur News

Coronavirus आम लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हड़ताल के बारे में कराएंगे अवगत मांगों के समर्थन में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 01:36 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 01:36 PM (IST)
Coronavirus : हड़ताली शिक्षकों ने छात्रों के लिए लिया यह संकल्प, कर रहे यह प्रयास Muzaffarpur News
Coronavirus : हड़ताली शिक्षकों ने छात्रों के लिए लिया यह संकल्प, कर रहे यह प्रयास Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हड़ताली शिक्षक कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर बांटेंगे। बिहार राज्य संघर्ष समिति के संयोजक रघुवंश प्रसाद सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना में शनिवार को भुवनेश्वर शिक्षक सेवा सदन में बैठक के दौरान यह निर्णय हुआ। उसके बाद राज्य के सभी जिले के हड़ताली शिक्षकों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा

बताया कि प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम 31 मार्च तक स्थगित रहेगा, लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वार्ड स्तर पर शिक्षक जागरूकता अभियान चलाएंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवाश आदि का मुफ्त वितरण किया जाएगा। उसके बाद आम लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से हड़ताल के औचित्य से अवगत कराएंगे तथा मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

शिक्षक इससे घबराने वाले नहीं

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल बंद कर दिया है। लेकिन, शिक्षक को स्कूल जाना अनिवार्य कर दिया गया। मूल्यांकन कार्य बंद नहीं किया गया। शिक्षक इससे घबराने वाले नहीं हैं। शिक्षक सनातन से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर घटक दल के प्रतिनिधियों एवं हड़तालियों से अपील की गई कि, पटना में लिए गए निर्णय का अनुपालन करें।

संघर्ष जारी रखने की अपील

इधर टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने संघर्ष जारी रखने की अपील की है। कहा है कि सरकार से शिक्षकों की लड़ाई कोई वेतन के लिए नहीं है। उनको राज्यकर्मियों का दर्जा देना होगा। समान काम के बदले समान वेतन 15 सालों से नहीं दे रही है। सेवा-शर्त आदि की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।  

chat bot
आपका साथी