जलाभिषेक के दौरान मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भगदड़, दर्जनों कांवरिये जख्मी Muzaffarpur News

अचानक गेट खुलने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें कई श्रद्धालु गिर गए। जिससे कई चोटिल हो गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 11:13 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 11:13 AM (IST)
जलाभिषेक के दौरान मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भगदड़, दर्जनों कांवरिये जख्मी Muzaffarpur News
जलाभिषेक के दौरान मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भगदड़, दर्जनों कांवरिये जख्मी Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सावन की तीसरी सोमवारी भगवान शंकर के भक्तों के लिए थोड़ी मुश्किल साबित हुई। मुजफ्फरपुर और मधुबनी में जलाभिषेक के लिए जाने के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें गिरने से दर्जनों कांवरिये जख्मी हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्तों के आने का क्रम रविवार की सुबह से ही शुरू हो गया था लेकिन, शाम होते ही इनकी संख्या बढ़ती चली गई। देर रात करीब दो बजे के बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई। जिला स्कूल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कांवरियों को रोका गया था। अचानक गेट खुलने के बाद यह भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें कई श्रद्धालु गिर गए। इनमें कई को चोट भी लगी। सोमवार की सुबह जिला स्कूल के पीछे का गेट कांवरियों को दबाव से टूट गया |

इसी तरह की स्थिति मधुबनी के रहिका में हुई। यहां के कपिलेश्वर शिवालय पर भगदड़ में दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। जयनगर की कमला नदी से जल लेकर चले शिवभक्त भारी तादाद में शिवालय के द्वार पर जमा हो गए। फिर करीब एक बजे रात में शिवालय का पट खुलते ही वहां भारी धक्का-मुक्की और अफरातफरी मच गई। इस दौरान भगदड़ हो जाने से तकरीबन दो दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। तुरंत एंबुलेंस मंगाकर घायल लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी