लॉकडाउन में 'गमछा चैलेंज' के बाद सोशल मीडिया पर छाया 'आध्यात्मिक चैलेंज', लोगों को जोड़ रहा संस्कृति से

बिहार समेत अन्य राज्यों के 300 से अधिक लोग जुड़े प्रतिदिन सुबह एक चैलेंज दिया जाता। पश्चिम चंपारण के कुछ लोग फेसबुक पर ग्रुप बना चला रहे ‘चैलेंज एक्सेप्ट करो अभियान’।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 08:49 AM (IST)
लॉकडाउन में 'गमछा चैलेंज' के बाद सोशल मीडिया पर छाया 'आध्यात्मिक चैलेंज', लोगों को जोड़ रहा संस्कृति से
लॉकडाउन में 'गमछा चैलेंज' के बाद सोशल मीडिया पर छाया 'आध्यात्मिक चैलेंज', लोगों को जोड़ रहा संस्कृति से

पश्चिम चंपारण, मनोज कुमार मिश्र। लॉकडाउन में समय काटने के लिए एक अनोखी पहल। फेसबुक पर ग्रुप बनाकर आध्यात्मिक चैलेंज। यह लोगों को संस्कृति से भी जोड़ रहा। इसमें प्रतिभागी को विषय से संबंधित तस्वीर पोस्ट करनी होती है। आठ अप्रैल से शुरू प्रतियोगिता में कई लोग अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

 इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण निवासी साहित्यकार दिवाकर राय, हिंदी साहित्य के छात्र प्रशांत सौरभ, विहिप के जिला मंत्री रमन गुप्ता, चिकित्सक डॉ. आरके गिरी और विशाल मिश्र ने की। साहित्यकार व महाराजा पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष चतुभरुज मिश्र की पहल पर इन लोगों ने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया। इसका नाम ‘चैलेंज एक्सेप्ट करो अभियान’ रखा। एक-एक कर इस ग्रुप से 300 से अधिक लोग जुड़ गए। इसमें बेगूसराय, वैशाली, सहरसा, पटना व पूर्वी चंपारण के अलावा त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व गुजरात समेत अन्य राज्यों के लोग हैं। प्रतिदिन सुबह एक चैलेंज दिया जाता है। फिर परिणाम घोषित कर विजेता को बधाई दी जाती। इसके जज डॉ. आरके गिरी और साहित्यकार दिवाकर राय हैं।

अब तक दिए गए चैलेंज

इस अभियान का शुभारंभ तिलक चैलेंज से हुआ। विश्व को कोरोना से बचाने के लिए पूजा-अर्चना के बाद तिलक लगाकर तस्वीर फेसबुक पर साझा करनी थी। इसमें त्रिपुरा के सौरभ चंदा विजेता हुए। इसके बाद तुलसी पूजन चैलेंज में गुजरात के अभय प्रताप राय, गाय को रोटी खिलाने में आदित्य कुमार, संस्कृत श्लोक वाचन में नरकटियागंज के शिव आशीष कुमार, धार्मिक ग्रंथ वाचन में बेतिया के प्रकाश कुमार, सूर्य को अघ्र्य देने में बेतिया के ही प्रकाश भूषण, चिड़िया को दाना खिलाने में मुंबई के अनिल कुमार और चलो शास्त्र की ओर चैलेंज में पंजाब के अनुज शर्मा विजेता बने।

बढ़ गई आध्यात्मिक प्रवृत्ति

मुंबई में रह रहे अनिल शर्मा ने बताया कि जबसे इस चैलेंज से जुड़ा, आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ गई है। तुलसी पूजन का सौभाग्य मिला। पश्चिम बंगाल में रेलवे कर्मचारी रवि कुमार ने तुलसी पूजन चैलेंज की सराहना की। शिवाशीष कुमार को गाय माता को रोटी खिलाने का चैलेंज अच्छा लगा। पंजाब से अनुज शर्मा, उत्तर प्रदेश से पंडित सत्यम मिश्र व शत्रुघ्न कुमार सहित कई अन्य नियमित प्रतिभागी हैं।

 रमन गुप्ता ने बताया कि कोरोना का संकट खत्म होने बाद विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी