मुजफ्फरपुर में मिट्टी नमूना संग्रह का लक्ष्य 15 हजार का, हुएकेवल पांच हजार

मिट्टी नमूना संग्रह करने में जिला पिछड़ता जा रहा है। यहां मिट्टी नमूना संग्रह के लिए 15 हजार का लक्ष्य रखा गया था लेकिन हालात यह हैं कि अबतक केवल पांच हजार तक का ही नमूना संग्रह हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 02:03 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में मिट्टी नमूना संग्रह का लक्ष्य 15 हजार का, हुएकेवल पांच हजार
मुजफ्फरपुर में मिट्टी नमूना संग्रह का लक्ष्य 15 हजार का, हुएकेवल पांच हजार

मुजफ्फरपुर । मिट्टी नमूना संग्रह करने में जिला पिछड़ता जा रहा है। यहां मिट्टी नमूना संग्रह के लिए 15 हजार का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन हालात यह हैं कि अबतक केवल पांच हजार तक का ही नमूना संग्रह हुआ है। इस पर अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने शहबाजपुर पंचायत के समन्वयक से जवाब तलब किया है। इसके साथ ही जिले के सभी समन्यवक को यह टास्क भी दिया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर तय लक्ष्य को पूरा करें। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा है कि अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो सख्ती की जाएगी।

मिट्टी संग्रह अभियान की जांच के लिए जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह तथा रसायन सहायक निदेशक राधेश्याम कुमार की संयुक्त टीम औचक निरीक्षण के लिए मुशहरी प्रखंड के राघोपुर पहुंचे। वहां संग्रह में शिथिलता मिली। अब्दुल नगर माधोपुर के समन्वयक एवं सलाहकार के द्वारा लिए जा रहे नमूना संग्रहण अभियान का अनुश्रवण किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि ग्रिड के सभी किसानों का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ते हुए एप पर डालें। यहां किसानों को मिट्टी जांच के बारे में जागरूक करते हुए नमूना लेने की विधि का डेमो किया गया। किसानों को सुझाव दिया गया कि वे मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही अपने खेत में उवर्रक का उपयोग करें।

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को प्रखंड आवंटित किए गए हैं। ये अपने प्रखंड में मिट्टी नमूना को लेकर औचक निरीक्षण करेंगे और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे।

chat bot
आपका साथी