Sheohar News: कोरोना संक्रमण काल में महिला पंचायत प्रतिनिधि कर रही बेहतर काम

Sheohar News सरकार की विकास योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाने में अदा कर रही उल्लेखनीय भूमिका। सेंटर फार सालिडेटरी के तत्वावधान में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी अपनी राय। लोगों के टीकाकरण से लेकर जागरूकता अभियान में भी दें रही भागीदारी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 04:13 PM (IST)
Sheohar News: कोरोना संक्रमण काल में महिला पंचायत प्रतिनिधि कर रही बेहतर काम
शिवहर: बसंत जगजीवन की वार्ड सदस्या शांति देवी।

शिवहर, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण के मौजूदा वक्त में शिवहर की महिला जनप्रतिनिधि न केवल लोगों में मास्क का उपयोग करने और दो गूज की दूरी का पालन कराने के लिए अभियान चला रही है। बल्कि, अपने क्षेत्र के घर-घर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर उनका टीकाकरण भी करा रही है। इतना ही नहीं आम जनता तक सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ तक पहुंचा रही है। सेंटर फार सालिडेटरी के तत्वावधान पंचायती राज दिवस के तहत आयोजित वर्चुअल मीटिंग में महिलाओं ने अपने काम और चुनौती पर बेबाकी से रखी। 

 पुरनहिया प्रखंड की दोस्तियां पंचायत की चंपा देवी और पानो देवी ने बताया कि, चह अपने-अपने इलाके के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही और मास्क  लगाकर ही घर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित कर रही है। हालांकि, कुछ लोग अब भी मास्क लगाने से कतरा रहे है। कोल्हुआ ठिकहा पंचायत की गायत्री देवी और सीमा देवी ने बताया कि, इलाके के लोग जागरूक हुए है और मास्क लगाकर निकल रहे है। बताया कि, काफी लोगों ने टीका लगवाया है। बसंत जगजीवन पंचायत की शांति देवी और विनीता देवी ने बताया कि, वह लगातार कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। शांति देवी ने बताया कि, बसंत जगजीवन वार्ड दो में गली नली का काम 11.07 लाख  और नल जल का काम 11 लाख 47 हजार 200 रुपये में पूरा किया गया है। वार्ड के 149 घरों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बताया कि, संवेदक आधा अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने सवा दो लाख रुपये कर्ज लेकर काम पूरा कराया है। उन्होंने संवेदक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा रखा है।

 वार्ड 12 की वार्ड सदस्या विनीता देवी ने बताया कि, वार्ड के 144 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। गली नाली योजना के अंतर्गत  सात लाख 80 हजार रुपये खर्च कर सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है। 14.29 लाख रुपये  से नल जल योजना का काम पूरा किया गया है। 138 घरों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। बताया कि, इस योजना में संवेदक और कर्मचारी ने मिलीभगत पर पांच लाख रुपये डकार ली। थाने में भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पौने तीन लाख रूपये खर्च लेकर उन्होंने योजना पूरा कराया।

 संस्था के संजीव कुमार और रंजू कुमारी ने  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई और जून महीने में हर व्यक्ति को मुफ्त पांच किलो राशन दिए जाने की जानकारी साझा की। साथ  ही लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित की। वहीं कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की  पहल को सराहा। कहा कि, आगे भी यह क्रम बरकरार रहना चाहिए। सहयोगी संस्था गांव विकास मंच के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह और रूचि कुमारी ने पंचायती राज दिवस पर चर्चा की। कहा कि, पंचायती राज संस्था को संवैधानिक अधिकार प्रदान कर पंचायत को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया था। इस तीसरी सरकार को और मजबूती प्रदान कर हम जमीनी स्तर पर समस्याओं का निदान कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी