RLSP प्रमुख ने कहा: मेरे पीछे पड़े हैं मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं बिगडऩे वाला मेरा कुछ

मेरे पार्टी को तोडऩे के लिए सीएम ने कई हथकंडे अपनाएं लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके, हस्ताक्षर अभियान में मुजफ्फरपुर से पांच लाख लोगों का हस्ताक्षर राज्यपाल को सौपा जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 01:42 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 01:42 PM (IST)
RLSP प्रमुख ने कहा: मेरे पीछे पड़े हैं मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं बिगडऩे वाला मेरा कुछ
RLSP प्रमुख ने कहा: मेरे पीछे पड़े हैं मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं बिगडऩे वाला मेरा कुछ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रालोसपा प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे पीछे पड़े हुए है। इसके बाद भी उनका कुछ भी बिगडऩे वाला नहीं है। वे रविवार को मुजफ्फरपुर में एक आवासीय होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मेरे साथ है। मेरे पार्टी को तोडऩे के लिए सीएम ने कई हथकंडे अपनाए लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। श्री कुशवाहा ने कहा कि उनके विधायकों को तोडऩे की कोशिश की गई लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।

   कहा कि सीएम में कोई भी काबिलियत नहीं है। बिहार में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है। इसमें सुधार को लेकर वे हस्ताक्षर अभियान चला रहे है। हस्ताक्षर अभियान में मुजफ्फरपुर से पांच लाख लोगों का हस्ताक्षर राज्यपाल को सौपा जाएगा। कहा कि बिहार की शिक्षा बर्बाद हो गई है। उन्होंने हर वर्ग के लोगों से शिक्षा के सुधार की दिशा में उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

   शिक्षा के विकास से ही राज्य के विकास को गति मिलेगी। शिक्षा के विकास के लिए विशेष तरीके से काम करने की जरूरत है। इसके बाद वे मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, पंकज मिश्रा, रामेशवर महतो उर्फ पप्पु, एडवोकेट सुधीर ओझा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी