दरभंगा के केवटी में राजद नेता को मारी गोली, नर्सिंग होम में भर्ती Darbhanga News

रविवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार दी। वे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर निशाना साधा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 10:45 AM (IST)
दरभंगा के केवटी में राजद नेता को मारी गोली, नर्सिंग होम में भर्ती Darbhanga News
दरभंगा के केवटी में राजद नेता को मारी गोली, नर्सिंग होम में भर्ती Darbhanga News
दरभंगा,जेएनएन। जिले के केवटी थाना क्षेत्र में बिरखौली-विनवारा मार्ग पर पुलिया के पास बदमाशों ने रविवार को बिरखौली गांव निवासी राजद के पूर्व प्रखंड महासचिव और एलआइसी एजेंट रामश्रेष्ठ राय  ( 65 ) को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली मस्तिष्क में लगी। इसकी सूचना से सनसनी फैल गई। परिजन और लोग दौड़े, लेकिन बदमाश बिरखौली गांव की ओर भाग निकले थे। परिजन जख्मी राजद नेता को डीएमसीएच ले गए। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया। दारोगा रामाशंकर मांझी निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन, जख्मी रामश्रेष्ठ बयान देने की स्थिति में नहीं थे।  
 बताया गया कि राजद नेता अन्य दिनों की तरह सुबह साढ़े चार बजे टहल कर पैदल खिरमा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोली मारी गई। केवटी थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
chat bot
आपका साथी