धार्मिक अनुष्ठान कर श्रीराम मंदिर निर्माण का लेंगे संकल्प

मुजफ्फरपुर क्लब में हुई धर्म सभा, पहुंचे हजारों लोग। 31 जनवरी तक कोई परिणाम नहीं निकला तो संतों से विमर्श।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 12:11 AM (IST)
धार्मिक अनुष्ठान कर श्रीराम मंदिर निर्माण का लेंगे संकल्प
धार्मिक अनुष्ठान कर श्रीराम मंदिर निर्माण का लेंगे संकल्प

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर क्लब में हुई धर्म सभा में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में पांच सौ सभा के माध्यम से हिंदू समाज जागकर अंगड़ाई ले रहा है। सरकार सजग हो जाए। विहिप के क्षेत्रीय मंत्री वीरेन्द्र विमल ने कहा कि गीता जयंती के दिन धार्मिक अनुष्ठान कर श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। यदि 31 जनवरी तक कोई परिणाम नहीं निकला, तो संतों से विमर्श कर अगला कदम उठाया जाएगा।

हिंदू सेक्यूलर ही ला रहे मंदिर निर्माण में व्यवधान

विहिप के कुंदन सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण में अन्य किसी धर्म के लोगों को कोई परेशानी नहीं, व्यवधान हिन्दू सेक्यूलर द्वारा खड़ा किया जा रहा है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि हमें मात्र पांच घंटे दे दिया जाए, तो हम दुनिया का सबसे भव्य मंदिर खड़ा कर दिखा देंगे। क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा ने विभिन्नता में एकता को हिंदू संस्कृति की मूल पहचान बताया।

सभा का संचालन राजकिशोर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी भरतिया ने किया। धर्मसभा में योग साधक महंत शैलेश दास जी महाराज, संत किरण दास जी महाराज, महंत भूषण दास, ब्रह्मपुरा स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर के महंत संजय ओझा, आरएसएस के चंद्रमोहन खन्ना, कृष्णदेव झा आदि ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी