रौतिनिया पंप लूटकांड में एक गिरफ्तार

मड़वन प्रखंड के रौतनिया में पिछले सोमवार को पेट्रोल पंप लूट कांड में एक गिरफ्तारी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Apr 2018 12:24 PM (IST) Updated:Sun, 01 Apr 2018 12:24 PM (IST)
रौतिनिया पंप लूटकांड में एक गिरफ्तार
रौतिनिया पंप लूटकांड में एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर । मड़वन प्रखंड के रौतनिया में पिछले सोमवार को पेट्रोल पंप से हुए 4.35 लाख रुपये लूट कांड में मुख्य सरगना की गिरफ्तार हो गई। पुलिस इस गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले के उद्भेदन करने में जुट गई है।

करजा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार इस कांड मे गिरफ्तार दिनेश महतो बोरबारा गांव का निवासी है।

उसके ऊपर जिले के कई थाने में केस दर्ज है। इस घटना के साथ-साथ पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड के मामले में पुलिस तलाश कर रही थी। इसके निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम

लूटकांड के बाद डीएसपी शंकर झा के नेतृत्व में एसआइटी की टीम गठित की गई है। टीम में सरैया, करजा और जैतपुर के थानाध्यक्ष शामिल शामिल हैं। इसको पकड़ने के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के कई इलाकों में पुलिस अपनी खुफिया जाल बिछाए हुई थी। जानकारों के अनुसार

पीले रंग की आपाची और नीले रंग के ग्लैमर बाइक पर सवार होकर चार अपराधी आए थे। सभी पिस्तौल से लैस थे। टेबल पर रखे खुदरा पैसे और बडे़ नोट को बोरे में रखकर भाग निकले थे। इसकी गिरफ्तारी के बाद जिले में हो रही अन्य लूटकांड मामले के पर्दाफाश की उम्मीद की जा रही है।

सत्यनारायण अपहरण में आया था नाम

सत्यनारायण साह अपहरण कांड में भी दिनेश महतो का नाम आया था। ब्रह्मापुरा थाने की पुलिस काफी दिनों तक इसकी तलाश की थी। गिरफ्तार होने के बाद उस केस से भी परदा उठने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी