Weather Update: मुजफ्फरपुर में बारिश का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत, बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। धान की रोपनी में आई तेजी। शुक्रवार को भी बारिश का अलर्ट।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 10:07 PM (IST)
Weather Update: मुजफ्फरपुर में बारिश का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत, बारिश का अलर्ट
Weather Update: मुजफ्फरपुर में बारिश का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत, बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में गुरुवार को चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 पिछले साल 18 जून का तापमान अधिकतम 40 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि, 4.9 मिमी औसतन बारिश रिकॉर्ड किया गया।  उधर, शुक्रवार को भी इलाके में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 23-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की व कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। 

धान की रोपाई और बुआई तेज

बारिश का फायदा इलाके के किसान उठा रहे है। लगातार जारी बारिश के बाद एक ओर किसान जहां धान की रोपाई करने में लग गए हैं, वहीं दूसरी ओर धान बीज की बुआई भी कर रहे हैं। इसके अलावा किसान सब्जी की खेती में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी