संत रविदास का जीवन अनुकरणीय

जिले के प्रखंडों में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 01:46 AM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 01:46 AM (IST)
संत रविदास का जीवन अनुकरणीय
संत रविदास का जीवन अनुकरणीय

मुजफ्फरपुर। जिले के प्रखंडों में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। कई प्रखंडों में शोभा यात्रा निकाली गई।

मड़वन : मड़वन में राजकुमार राम की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। मड़वन से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि संत का जीवन हर जाति-धर्म व संप्रदाय के लोगों के लिए अनुकरणीय है। शोभा यात्रा में हैदर आजाद, ईसराइल मंसूरी, जिप बाली सहनी, मो नौशाद, पूर्व जिप नीरा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार, प्रमुख पति जाबिर हुसैन आदि थे।

पारू : प्रखंड के उमवि रतवाड़ा हत्थू में जयंती मनाने को लेकर शिक्षकों में मारपीट हो गई। पीड़ित शिक्षक शैलेश्वर राम ने एक शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया। इधर, पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामविचार राय के आवास पर सत्यदेव पंडित की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। समारोह को पूर्व मंत्री के अलावा राजेंद्र राम, मुखिया असगर अली, ब्रह्मदेव राय, लालदेव साह ने संबोधित किया। वहीं, प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित रामवि पारू बालक में डीडीओ मोहन राम की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। साहेबगंज : प्रखंड के सहदुल्ले पुर स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती मनाई गई तथा मेले का आयोजन किया गया। मौके पर उषा देवी, सुखदेव राम, रामायण पासवान, लालबाबू राम, अमरेश राय, प्रभु राम तथा चंद्रिका राम मौजूद थे। मनियारी : कुढ़नी प्रखंड की सोनवरसा पंचायत की पूर्व मुखिया संगीता देवी के आवास पर रविदास के चित्र की पूजा-अर्चना की गई। अध्यक्षता राजद नेता कपिलदेव राम ने की। मुख्य अतिथि राजद प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव मौजूद थे। उधर, मनियारी काजीइंडा व केरमा में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इधर कुढनी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने विभिन्न आयोजनों में शिरकत की। माधोपुर सुस्ता के मुखिया अनिल पासवान की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। सरैया : प्रखंड के जुझारपुर में आहूत जयंती समारोह को राजद नेता शकर प्रसाद यादव, ललन साह, सुनील राम, सीताराम पासवान, रमण कुमार ने संबोधित किया। ढोली : सकरा प्रखंड के सुजावलपुर विश्राम गृह के प्रांगण सहित विभिन्न स्थानों पर रविदास की जंयती मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय दास ने की। विधायक लालबाबू राम ने कहा कि एक फरवरी को विधानसभा स्तरीय संत रविदास जंयती समारोह आरसी कॉलेज के प्रांगण में होगा। मौके पर राजकुमार राम, महावीर राम, महेश राम, जीतलाल राम, रीता देवी आदि उपस्थित थे। बंदरा: विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने सखौड़ा में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर आयोजित सात दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। अध्यक्षता पटसारा के मुखिया रामराजी पंडित और संचालन प्रखंड उपमुखिया संघ अध्यक्ष मंटून राम ने किया। जयंती समारोह को मुखिया संघ अध्यक्ष फेकु राम, कृष्ण मोहन कन्हैया, राजकिशोर चौधरी, रजनीश कुमार राजन, जिला पार्षद जयनारायण महतो आदि ने संबोधित किया। मोतीपुर : बरूराज थाना के बुधना टोला, थाना चौक, विभिन्न विद्यालयों में जंयती मनाई गई। मौके पर राजेंद्र राम, आलोक पाडेय आदि थे। कुढ़नी : प्रखंड के छाजन हरिराय टोला, तुर्की गौशाला चौक, सकरी सरैया समेत अन्य जगहों पर संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान, एडीएम अनिल कुमार आर्या, बीडीओ हरिमोहन कुमार, उपप्रमुख उषा सिंह, पैक्स संघ अध्यक्ष नवल किशोर सिंह यादव, मुखिया श्यामनंदन कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार अबोध, प्रमुख पति खुर्शीद आलम, शंभू राम, बसंत राम, जगदीश राम, फकीरा राम, मनोज राम, उमाकात यादव, जदयू प्रखंड युवाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, तुर्की ओपी प्रभारी चरणजीत कुमार, कुढ़नी प्रभारी लक्ष्मण राम, उमाशंकर सहनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी