बोले पीएचईडी मंत्री- कार्यकर्ताओं से ही पार्टी, वे रीढ़ की तरह करते कार्य Madhubani News

मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत तीन सौ नए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई है!

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:50 PM (IST)
बोले पीएचईडी मंत्री- कार्यकर्ताओं से ही पार्टी, वे रीढ़ की तरह करते कार्य Madhubani News
बोले पीएचईडी मंत्री- कार्यकर्ताओं से ही पार्टी, वे रीढ़ की तरह करते कार्य Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रह्म गांव में सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत तीन सौ नए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी) मंत्री ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। सभी समाज के लोग उत्साहित होकर एसएमएस के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

 बेनीपट्टी विधानसभा में 80 हजार लोग पूर्व में ही भाजपा के सदस्य बने थे। इस बार नए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य है। दल के रूप में भाजपा ने साख व प्रतिष्ठा अर्जित की है। नई पीढ़ी जोश के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी कुछ बाधा आ रही है, लेकिन बाढ़ का पानी निकलने के बाद भाजपा की सदस्यता अभियान वहां भी व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा।

   मंत्री ने बलाइन गांव में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 250 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार झा, वरुण कुमारसिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, महामंत्री विमल झा, धनेश्वर राम,प्रो. मदन कुमार कर्ण, निर्मल राम, गोविंद झा दादा, रामखेलावन दास,परमेश्वर राम, बचनू साफी, विंदे साह, रामसेवक साह, सुबोध राय, रमण साह, धनीक लाल सदा, रामावतार सदा, जामुन सदा, अमरेश वर्मा, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी