देश की आजादी के नायक थे पंडित राजकुमार शुक्ल

बालूघाट के चंदबरदाई नगर में भट्ट ब्राह्मण समाज की ओर से स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 01:43 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 01:43 AM (IST)
देश की आजादी के नायक थे पंडित राजकुमार शुक्ल
देश की आजादी के नायक थे पंडित राजकुमार शुक्ल

मुजफ्फरपुर। बालूघाट के चंदबरदाई नगर में भट्ट ब्राह्मण समाज की ओर से स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए विश्वनाथ राणा ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल युग पुरुष थे। आजादी के सच्चे नायक थे। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संचालन करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युमन राजीव राणा ने कहा कि महात्मा गांधी को चंपारण लाने का काम महापुरुष पंडित शुक्ल ने किया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार राय ने कहा कि स्वाधीनता की लड़ाई में शुक्ल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। धन्यवाद ज्ञापन अरुण राणा ने किया। मौके पर छोटन कुमार राय, विनोद राणा, मदन राणा, अजय भट्ट, प्रशांत कुमार, भैरव राणा, पंकज कुमार, अजय कुमार राणा, अजय चंद्रा, कौशल किशोर, वरुणा राणा आदि थे। जयंती पर याद किए गए महानायक पंडित शुक्ल पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान द्वारा स्थानीय तुर्की भटौलिया में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार और ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के गौरव पंडित राजकुमार शुक्ल की 145 वीं जयंती पर संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट व पंडित शुक्ल की दौहित्री वीणा देवी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अíपत की। संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि पंडित शुक्ल चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार ही नहीं, बल्कि सफल राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम की मजबूत नींव थे। उनके प्रयास ने बापू को चंपारण बुलाया और उन्हें विश्व के सबसे बड़े कृषक आदोलन का नेतृत्व देकर स्वाधीनता संग्राम को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया। उन्होंने पटना में शोध व संग्रहालय का निर्माण, पटना के किसी चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना, जयंती पर सरकारी अवकाश और बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक के पाठ्यक्रम में इनकी जीवनी का समावेश करने की मांग की।

औराई : पंडित राजकुमार शुक्ल की 145 वीं जयंती भरथुआ गाव स्थित महारानी स्थान के प्रागण में मनाई गई। वरिष्ठ समाजसेवी खेदरू राय, विजय भट्ट, नवीन कुमार, मुकेश कुमार शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महान देशभक्त बताते हुए उन्हें उचित स्थान दिलाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी