SKMCH के पीआइसीयू में भर्ती जेई पीडि़त एक बच्चे की मौत, दूसरा इलाजरत Muzaffarpur News

मृतक मोतिहारी के रामगढ़वा तिलक खानी के संतोष कुमार साह का पुत्र था। उसे 10 सितंबर को एईएस से पीडि़त होने पर भर्ती कराया गया था। जांच में जेई (जपानी इंसेफलाइटिस) की पुष्टि हुई थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 10:38 PM (IST)
SKMCH के पीआइसीयू में भर्ती जेई पीडि़त एक बच्चे की मौत, दूसरा इलाजरत Muzaffarpur News
SKMCH के पीआइसीयू में भर्ती जेई पीडि़त एक बच्चे की मौत, दूसरा इलाजरत Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच के पीआइसीयू में 20 दिनों से भर्ती बलवीर की मौत हो गई। मृतक मोतिहारी के रामगढ़वा तिलक खानी के संतोष कुमार साह का पुत्र था। उसे 10 सितंबर को एईएस से पीडि़त होने पर भर्ती कराया गया था। जांच में जेई (जपानी इंसेफलाइटिस) की पुष्टि हुई थी। जांच में वहीं पीआइसीयू में भर्ती इससे पीडि़त प्रिंस कुमार (12) को सामान्य वार्ड दो में स्थानांतरण किया गया है।

 वह सीतामढ़ी सोनबरसा परछहिया के विनोद पासवान का पुत्र है। वह पांच अगस्त से भर्ती है। मालूम हो कि अब तक एसकेएमसीएच में 483 एईएस से पीडि़त बच्चे इलाज को पहुंचे थे। जिसमें से नौ बच्चों में जेई की भी पुष्टि हुई थी। इसमें दो की मौत हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी