शिवहर में शीतलहर के कहर पर प्रशासनिक 'मरहम', जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

Sheohar News जिले में शीतलहर का कहर जारी है। इन सबके बीच अब प्रशासनिक स्तर पर लोगों का दर्द बांटा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीओ और सभी बीडीओ ने बांटे जरूरतमंदों के बीच कंबल। कोहरे की चादरों में लिपटा इलाका भीषण शीतलहर की चपेट में इलाका।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:50 AM (IST)
शिवहर में शीतलहर के कहर पर प्रशासनिक 'मरहम', जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
शिवहर: जरूरतमंदोंकेबीच कंबल वितरण करते एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी और शिवहर बीडीओ राकेश कुमार।

शिवहर, जागरण संवाददाता। जिले में शीतलहर का कहर जारी है। कोहरे और पछुआ हवा तथा इससे उत्पन्न कनकनी के बीच जन-जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। तापमान में गिरावट के बीच लोग घरों में दुबके बाजारों में मंदी का साया है। जबकि, सड़क पर वाहनों का परिचालन प्रभावित  हो रहा है। कोहरे की वजह से हादसों में भी वृद्धि होने लगी है। सबसे बुरा हाल सुदूर  ग्रामीण  इलाकों में रहने वाले लोगों और कामगार मजदूरों का है। ठंड के चलते एक सप्ताह से मजदूरों  को काम नहीं मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग घास-पात जलाकर ठंड से निजात के प्रयास  में लगे है। पछुआ हवाओं से उत्पन्न कनकनी के बीच लोग बीमार भी पड़ने लगे है। इन सबके  बीच अब प्रशासनिक स्तर पर लोगों का दर्द बांटा जा रहा है।

फोटो- शिवहर: पिपराही में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते बीडीओ मो. वाशिक हुसैन।

 डीएम सज्जन आर के निर्देश पर पूरे जिले में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच कंबल बांट रही है। इस क्रम में एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी और शिवहर बीडीओ राकेश कुमार, शुक्रवार की शाम से लेकर रात तक  जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते रहे। उधर, पिपराही बीडीओ वाशिक हुसैन ने मुखिया प्रतिनिधि मुकुल सिंह के साथ मिलकर 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। 

 पुरनहिया बीडीओ आशीष कुमार ने बेदौल आदम मध्य विद्यालय और पुरनहिया गांव में दर्जनों वृद्ध और निःसहाय लोगों के बीच कंबल बांटे। जबकि, तरियानी बीडीओ राकेश कुमार सिंह और डुमरी कटसरी बीडीओ अमित कुमार ने भी ठंड में ठिठुरते लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। शीतलहर के  बीच प्रशासनिक 'मरहम' को इलाके के लोगों ने सराहा। वहीं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त  किया। इधर, पिपराही बीडीओ मो. वाशिक हुसैन ने शनिवार की अलसुबह भी जरूरतमंदों के  बीच कंबल का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी