गैर बराबरी के खिलाफ लड़ते रहे महान समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया

जिला राजद कार्यालय में जयंती पर लोहिया को किया याद। महिलाओं किसान मजदूरों व नौजवानों के हक की आवाज उठाते रहे और निदान की पहल की।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 10:16 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 10:16 AM (IST)
गैर बराबरी के खिलाफ लड़ते रहे महान समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया
गैर बराबरी के खिलाफ लड़ते रहे महान समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला राजद कार्यालय में महान समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोहिया गैर बराबरी के लिए संघर्ष करते रहे। महिलाओं, किसान, मजदूरों व नौजवानों के हक की आवाज उठाते रहे और निदान की पहल की। आज उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज का विकास होगा। अध्यक्षता पूर्व विधायक व राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद यादव ने की।

   इस अवसर पर वक्ताओं ने लोहिया के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। युवाओं को उनके विचारों को विशेष रूप से अपनाने की जरूरत है। कहा कि लोहिया ने एक बेहतरीन समाज निर्माण की कल्पना की थी। कहा कि लोहिया जी ने सभी के हित को लेकर चिंतित रहते थे। इनके विकास के लिए लगातार आवाज उठाई। आज लोहिया जी के विचारों को गंभीरता के साथ समझने की जरूरत है।

   इससे पूर्व सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर महानगर राजद अध्यय वसीम अहमद मुन्ना, अधिवक्ता बिनोद यादव, कांटी के पूर्व प्रत्याशी हैदर आजाद, कपिलदेव राम, फारूक आजम, इसराइल मंसूरी, रमेश गुप्ता, मिश्रीलाल यादव, मंजू सहनी, सुनील कुमार राय, लखीन्द्र राय, निरंजन यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।  

chat bot
आपका साथी