Bihar Assembly Election 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक, सरैया में किसान संग करेंगे संवाद

12 सितंबर को सरैया में किसान चाची और लीची उत्पादक किसानों से मिलेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष।10 सितंबर को आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 09:30 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक, सरैया में किसान संग करेंगे संवाद
Bihar Assembly Election 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक, सरैया में किसान संग करेंगे संवाद

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर, शिवहर व सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष से फीडबैक लेंगे। सरैया में लीची उत्पादक किसान संग संवाद करेंगे। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के समन्वयक की जवाबदेही दी है। जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पार्टी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह बैनर, पोस्टर व झंडा लगाकर स्वागत करेंगे। 

वोकल फॉर लोकल अभियान को देंगे गति 

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मुजफ्फरपुर की लीची को बढ़ावा देने की योजना बनी है। वह सरैया में पद्म श्री सम्मानित किसान चाची के यहां जाकर मुलाकात करेंगे। सरैया के मनिकपुर हाईस्कूल में 50 लीची उत्पादक किसानों के साथ संवाद करेंगे। उनकी बातों को समझेंगे। वहां से मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष से बातचीत करेंगे। प्रदेश व विधानसभा के अधिकारियों से तैयारी का जायजा लेने के बाद पटना वापस होंगे। आयोजन को लेकर 10 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल आएंगे। पार्टी अधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे। 

chat bot
आपका साथी