मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मुजफ्फरपुर में जनता ने बदल दी ‘गांव की सरकार’

Muzaffarpur Panchayat Chunav Result सकरा और मुरौल प्रखंड में वोटों की गिनती जारी अधिकतर निवर्तमान मुखिया हारे। सकरा प्रखंड की नौ पंचायतों का परिणाम निकला सभी निवर्तमान मुखिया पराजित। मुरौल की नौ में से पांच का रिजल्ट जारी एक पुराने को फिर ताज चार नए चेहरे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मुजफ्फरपुर में जनता ने बदल दी ‘गांव की सरकार’
मुरौल की नौ में से पांच का रिजल्ट जारी, एक पुराने को फिर ताज, चार नए चेहरे। फोटो : जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के दो प्रखंडों के वोटों की गिनती चल रही है। अब तक जो परिणाम आए हैं उसके अनुसार जनता ने ‘गांव की सरकार’ को बदल दिया है। अधिकतर पुराने चेहरे को जनता ने नकारते हुए नये को मौका दिया है। सकरा प्रखंड की 27 में से नौ पंचायतों के परिणाम आ गए हैं। इनमें से सभी नौ पंचायतों के निवर्तमान मुखिया की कुर्सी छिन गई है। वहीं मुरौल प्रखंड की नौ में से पांच पंचायतों का परिणाम जारी हुआ है। इसमें से चार निवर्तमान मुखिया पराजित हो गए हैं। एक ने कुर्सी बरकरार रखी। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य के पद पर भी अधिकतर पुराने चेहरे को जनता ने नकार दिया है। 

यह भी पढ़ें: BIHAR POLITICS: तेजप्रताप के विधानसभा क्षेत्रवासी कह रहे, कभी हमने नहीं सोचा था, ऐसा दिन भी आएगा...

एक पंचायत की मतगणना के लिए आधा घंटा

इससे पहले सकरा प्रखंड के वोटों की गिनती बाजार समिति एवं मुरौल की आरडीएस कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू हुई। पिछले चरण की तुलना में मतगणना का कार्य व्यवस्थित रूप से शुरू हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत प्रणव कुमार ने पंचायतों का रोस्टर एक दिन पूर्व ही जारी कर दिया था। इसके अनुसार एक पंचायत की मतगणना के लिए आधा घंटा का समय तय कर दिया गया। इसके साथ ही पंचायत का क्रम भी तय कर दिया गया। इससे केंद्र पर भीड़ कम रही।

दोनों प्रखंडों में अभी वोटों की गिनती जारी

मुरौल प्रखंड की रामपुर कृष्ण से विभा देवी, महमदपुर बदल से गिरीश कुमार, विशुनपुर श्रीराम से शैली देवी, विद्याझाप से विजय कुमार मिश्रा मुखिया पद से विजयी हुए। वहीं सकरा की आरिजपुर उर्फ मड़वन से अवधेश प्रसाद सिंह, गौरीहार खालीकनगर से संजय साह, रामपुर मणि से राहुल कुमार, बेरूआडीह से सुमन देवी, पैगंबरपुर से सुभाषचंद्र दास मुखिया पद पर विजयी हुए। दोनों प्रखंडों में अभी वोटों की गिनती जारी है। इसका सभी बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समर्थकों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी