किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र की घटना। पीडि़ता की मेडिकल जांच करा रही पुलिस। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 08:46 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार Muzaffarpur News
किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में आरोपित युवक मुश्ताक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

यह हुई घटना

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह घर से खाना लेकर मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रही थी। रास्ते में मुश्ताक अंसारी बाइक लेकर खड़ा था। उसने दुकान तक पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया एवं मोबाइल से वीडियो क्लिप तैयार किया। इसे सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी। इसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। शुरू में तो किशोरी ने बदनामी के भय से घर से निकलना बंद कर दिया। बाद में जब उसने वीडियो को सोशल साइट पर वायरल किया तो उसने पुलिस में शिकायत की।

 इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने आरोपित को केशव चौक के निकट एक चाय की दुकान पर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है।  

chat bot
आपका साथी