COVID-19 : Coronavirus : प्रवासियों को संबंधित पंचायत के विद्यालयों में किया जा रहा क्वारंटाइन, है इस तरह की व्यवस्था

COVID-19 Coronavirus सीमावर्ती जिलों से स्क्रीनिंग कर आनेवाले लोगों को बैरिया बस स्टैंड पर डीटीओ करेंगे रिसीव। संबंधित पंचायत के विद्यालय तक भेजने की डीटीओ करेंगे व्यवस्था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 02:20 PM (IST)
COVID-19 : Coronavirus : प्रवासियों को संबंधित पंचायत के विद्यालयों में किया जा रहा क्वारंटाइन, है इस तरह की व्यवस्था
COVID-19 : Coronavirus : प्रवासियों को संबंधित पंचायत के विद्यालयों में किया जा रहा क्वारंटाइन, है इस तरह की व्यवस्था

मुजफ्फरपुर,जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए लॉकडाउन का आदेश है। इस अवधि में सार्वजनिक परिवहन व आम लोगों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। प्रवासी राज्य के विभिन्न शहरों में रुके हैं। इनकी विभिन्न सीमावर्ती जिलों से स्क्रीनिंग कर बस से अपने जिलों में भेजे जा रहे हैं। इस जिले से संबंधित आनेवाले प्रवासियों को बैरिया बस स्टैंड में रिसीव किया जाना है। इसकी जिम्मेदारी जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल को दी गई है। इस संंबंध में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किए हैं।

तैयार हो रही सूची

डीएम ने डीटीओ को निर्देश दिए हैं कि इन प्रवासियों को संबंधित प्रखंडों की पंचायत तक चिह्नित विद्यालयों तक भेजने के लिए वाहन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही इनकी सूची भी तैयार कराएंगे। इसमें संबंधित लोगोंं का मोबाइल नंबर, नाम व पता अंकित किया जाएगा। इसे अगले दिन सदर अस्पताल स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराना है।

सभी जरूरी सुविधाएं

डीएम ने कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी व संबंधित डीएसपी विधि व्यवस्था करेंगे। वहीं, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, चिकित्सा पदाधिकारी व थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए संबंधित प्रखंड की पंचायत में चिह्नित स्कूलों में क्वारंटाइन कराना सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए संबंधित एसडीओ अपने स्तर से कर्मियों की तैनाती कराएंगे। क्वांरटाइन सेंटर पर पेयजल, भोजन, प्रकाश व अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें किसी तरह की कोताही पर संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी