बद्री गोयनका गोलीकांड के मुख्य आरोपित अंटू इस्सर ने किया आत्मसमर्पण Samastipur News

अंटू ने कहा कि उसे राजनीति के तहत फंसाया गया है। चुनाव लड़ने के लिए रुपये मांगने का आरोप सरासर गलत है। बद्री उसके साथ काम करता था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 04:20 PM (IST)
बद्री गोयनका गोलीकांड के मुख्य आरोपित अंटू इस्सर ने किया आत्मसमर्पण Samastipur News
बद्री गोयनका गोलीकांड के मुख्य आरोपित अंटू इस्सर ने किया आत्मसमर्पण Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। स्क्रैप ठेकेदार बद्री गोयनका, उनकी पत्नी और बेटी को गोली मारने के मुख्य आरोपित अंटू इस्सर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अंटू ने कहा कि उसे राजनीति के तहत फंसाया गया है। चुनाव लड़ने के लिए रुपये मांगने का आरोप सरासर गलत है। बद्री उसके साथ काम करता था। उसी के यहां हिसाब किताब में रुपया बाकी था। इसी को लेकर फंसाया गया है।

 बता दें कि गत पांच सितंबर को हथियार बंद अपराधियों ने शहर के घोष लेन स्थित घर में घुसकर अपराधियों ने बद्री गोयनका, पत्नी सोनम गोयनका और बेटी अदिति को गोली मार दी थी। बद्री का दिल्ली में इलाज चल रहा। 

chat bot
आपका साथी