Muzaffarpur News: घर में घुसे हैवानों ने पिस्टल दिखाकर की दरिंदगी की कोशिश, शिकायत करने थाने जा रहा था परिवार तभी...

Bihar Crime News बिहार में मुजफ्फरपुर के एक मुहल्ले में सोमवार देर रात कुछ दबंग पिस्टल लेकर एक घर में घुस आए। घर में घुसे दबंगों ने पिस्टल का भय दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल पर नींद से जागे किशोरी के माता-पिता को देखकर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।

By Aakash Kumar Edited By: Mohit Tripathi Publish:Wed, 17 Apr 2024 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 07:35 PM (IST)
Muzaffarpur News: घर में घुसे हैवानों ने पिस्टल दिखाकर की दरिंदगी की कोशिश, शिकायत करने थाने जा रहा था परिवार तभी...
पिस्टल का भय दिखकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर के एक मुहल्ले में सोमवार की देर रात घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोरगुल पर नींद से जागे किशोरी के माता-पिता को देख आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।

पीड़िता के परिवार ने बताई आपबीती

पीड़िता के स्वजनों के मुताबिक, घटना के दूसरे दिन थाने में घटना की शिकायत करने के लिए जाने के दौरान आरोपितों ने छह लोगों के साथ किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। उनके शोरगुल करने पर स्थानीय लोगों के जुटने पर उनकी पुत्री की जान बची।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपितों ने इसकी शिकायत की तो परिवार समेत गोली मार कर हत्या कर देंगे। आरोपितों का गलत नजर उनकी पुत्री पर है। पीड़ित ने परिवार के लोगों समेत जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस महानिदेशक को भी भेजा शिकायती-पत्र

इस संबंध में पीड़िता के परिवार ने पुलिस महानिदेशक को भी पत्र भेजकर शिकायत की है। इसके साथ ही मामले में किशोरी के पिता ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इसमें दो लोगों को नामजद व छह अज्ञात को आरोपित किया है।

स्थानीय थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों के घर पर पुलिस छापेमारी को गई थी। दोनों आरोपित फरार मिले।

आवेदन में किशाेरी के पिता ने कहा कि देर रात आरोपित उनके घर में घुस गए। पिस्टल का भय दिखाकर उनकी पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। शोरगुल पर जागने के बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

यह भी पढ़ें:  'भाजपा वालों को डर है कि चाचा कहीं...', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा

मिथिलांचल में किसे मिलेगा 'पचपनिया' का साथ? 40 प्रतिशत वोट के लिए NDA और महागठबंधन में सीधी टक्कर

chat bot
आपका साथी