पूर्वी चंपारण के कोदरकाट पंचायत में दो पक्षों में झड़प, मची अफरातफरी

पूर्वी चंपारण के कोदरकाट पंचायत में पानी गिराने को ले कर गांव के ही दो पक्षों के बीच झड़प हुई। जिससे अफरातफरी मची रही। पानी गिराने से सड़क पर जल जमाव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान देखते- देखते पथराव शुरू हो गया।

By DharmendraEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 04:43 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के कोदरकाट पंचायत में दो पक्षों में झड़प, मची अफरातफरी
पूर्वी चंपारण में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

 पूर्वी चंपारण, जेएनएन। छौड़ादानों थाना क्षेत्र के कोदरकाट पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में सोमवार की देर संध्या सड़क पर पानी गिराने को ले कर गांव के ही दो पक्षों के बीच झड़प हुई। जिससे अफरातफरी मची रही। पानी गिराने से सड़क पर जल जमाव को लेकर दो पक्षों में तू-तू मैं-मैं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान देखते- देखते  पथराव शुरू हो गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गये।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ एजाज अहमद ने बताया कि देर संध्या करीब आठ बजे दो घायल लोग  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जिनका उपचार किया गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार ङ्क्षसह सदल  घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को प्रबुद्धजनों के सहयोग से शांत किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस गश्ती दल लगातार गांव पर नजर रख रहा है।थानाध्यक्ष श्री ङ्क्षसह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज नहीं कराया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप लगा रहे हैं। गांव के प्रबुद्ध लोगों और दोनों पक्षों के सहयोग से जल जमाव की समस्या का समाधान करने की पहल भी की जा रही है। 

नेपाली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल 

 महुआवा पुलिस ने सोमवार की शाम भारत नेपाल सीमा के समीप से 12 बोतल नेपाली शराब के साथ दो यूवकों को गिरफ्तार किया । दोनों की पहचान मोतिहारी निवासी बकर मल्लिक व मनोज कुमार राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामउदार शर्मा ने बताया कि दोनों युवक झोला में शराब छुपाकर नेपाल से आ रहें थे। दोनों को चिकित्सकीय जांच के बाद जेल भेज दिया गया । 

chat bot
आपका साथी