North Bihar Lockdown: उत्तर बिहार में दूसरे दिन दिखा असर, दो गिरफ्तार

राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर बिहार में ज्यादा असर दिखा। प्रशासन ने आदेश का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 09:22 PM (IST)
North Bihar Lockdown: उत्तर बिहार में दूसरे दिन दिखा असर, दो गिरफ्तार
North Bihar Lockdown: उत्तर बिहार में दूसरे दिन दिखा असर, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर,.जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर बिहार में ज्यादा असर दिखा। प्रशासन ने आदेश का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो की गिरफ्तारी और तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 36 बाइक और दो कार और शराब जब्त की गई।

पश्चिम चंपारण : बगहा में वाहनों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर निकले लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। दुकान चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक भाग निकला। इस बाबत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मदनपुर देवी स्थान, नरदेवी समेत अन्य सिद्ध स्थलों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। वाल्मीकिनगर में सीमा सील होने के कारण नेपाल से लौटे लोग फंसे रहे। बेतिया में भी सड़कों पर निकले लोगों को खदेड़ा गया।

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी में दुकानें बंद रहीं। हालांकि, सड़कों पर कम ही सही, लोग दिखे। 36 बाइक और एक कार जब्त की गई। रक्सौल के पास इंडो-नेपाल बॉर्डर पर असर दिखा। दिल्ली-काठमांडू को जोडऩे वाले मुख्यपथ पर सन्नाटा रहा। नेपाल सरकार ने भारत से जुड़ी सीमाओं को सील कर दिया है। केवल मालवाहक ट्रकों को नेपाल जाने की अनुमति है। नेपाल के पर्सा और बारा जिले के मुख्य पथ और ग्रामीण रास्तों पर सेना के जवान  तैनात रहे। नेपाल के 75 जिलों में भी लॉकडाउन है।

मधुबनी : जिले में सख्ती रही। सड़कों पर कम लोग दिखे। शहर की अधिकांश किराना दुकानें बंद रहीं।

समस्तीपुर : दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर गाडिय़ां नियंत्रित रहीं। आने-जानेवाले लोगों को रोका गया। बैंकों में एक-एक कर ग्र्राहकों को जाने दिया गया। ग्र्रामीण क्षेत्रों में भी पूरा असर दिखा।

सीतामढ़ी : शहर में दोपहर बाद असर दिखा। प्रशासन ने सख्ती बरती तो लोग डॉक्टर और दवा की पर्ची दिखाने लगे।  एसपी अनिल कुमार बिना मास्क लगाए सड़क पर उतरे। गली-मोहल्लों में दुकानें खुली रहीं। बथनाहा में एनएच-77 स्थित ङ्क्षसघरहिया चौक के पास नेपाली सौंफी शराब के साथ एक ऑल्टो कार जब्त की गई।

शिवहर : राहगीरों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई। दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा रहा।

दरभंगा : शहर से गावों तक वाहनों की आवाजाही कम रही। फलों की दुकानों पर लोग दिखे। कई स्थानों पर युवाओं की टोली बेपरवाह रही।

मुजफ्फरपुर : दुकानें बंद रहीं। सड़कों को सील कर दिया गया। प्रशासन सुबह से सक्रिय रहा। कई दुकानों को बंद कराया गया। सख्ती के बाद सड़कों पर लोग दिखे।

chat bot
आपका साथी