मां दुर्गा के दर्शन को जा रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर पहुंचें

लोगों को आकर्षित कर रहे पूजा पंडाल, साज-सज्जा पर खास ध्यान। ज्यादातर पूजा पंडालों में मूविंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 10:00 AM (IST)
मां दुर्गा के दर्शन को जा रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर पहुंचें
मां दुर्गा के दर्शन को जा रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर पहुंचें

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)।  मां के पट खुलने के साथ ही लोग पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जगह-जगह आकर्षक पंडाल व देवी की प्रतिमा लोगों को काफी लुभा रही हैं। ऐसे तो शहर व गांव में सौ से अधिक बेहद आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिनमें बंगाल के तर्ज पर साज-सज्जा के साथ मूर्ति की कलात्मकता पर काम किया गया है। उनमें कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पंडाल हैं, जिन्हें दर्शन के दौरान चूकने पर आप अफसोस कर सकते हैं।

ये हैं -

- पुरानी धर्मशाला चौक स्थित मां महामाया स्थान संतोषी माता मंदिर

यहां दारुक वन में देवियों द्वारा असुर संहार का जीवंत दृश्य दिखाया गया है। साज-सज्जा भी काफी लुभावना है।

- पंकज मार्केट - यहां मंदिरनुमा भव्य द्वार में प्रवेश करने पर मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। साज-सज्जा भी आकर्षक है।

- आरडीएस कॉलेज गेट के पास - यहां मां भगवती का सौम्य स्वरूप लोगों को बार-बार आने को प्रेरित करता है। पूजा पंडाल व साज-सज्जा भी अच्छी है।

- सोडा गोदाम चौक, चंदवारा - इस बार यहां पंडाल में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो लोगों को काफी रोमांचित करता है। देवी की प्रतिमा भी आकर्षक है।

- माड़ीपुर चौक - यहां मूविंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ विद्युत से साज-सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।

- लेनिन चौक - यहां पूजा पंडाल के साथ-साथ दरबार व प्रतिमा का स्वरूप लोगों को आकर्षित करता है।

- दुर्गा स्थान, गोला रोड - यहां मंदिर व आसपास साज-सज्जा का खास ध्यान दिया गया है। मंदिर में प्रवेश करने पर स्वर्ण मंदिर में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होंगे।

- कल्याणी चौक - इस बार यहां बंगाल के कॉन्सेप्ट पर मूर्ति निर्माण किया गया है। पूजा पंडाल व माता के दरबार की साज-सज्जा भी बेहद आकर्षक है।

- हरिसभा - शहर के हरिसभा चौक स्थित हरिसभा स्कूल में वर्षों से हो रही पूजा की अपनी खास पहचान है। यह मुजफ्फरपुर की धरती पर बंगाली संस्कृति का अहसास कराता है।

- यादव नगर गेट - यहां पूजा पंडाल के साथ-साथ मां की प्रतिमा व विद्युत तकनीक लोगों को आकर्षित करता है।

- पुरानी बाजार - यहां गुफा रूपी पंडाल में मां के दर्शन होंगे। पूजा पंडाल का गेट भी अपने आप में खास है।

- अखाड़ाघाट - अखाड़ाघाट पुल के उस पार उत्तरी छोर पर पूजा समिति की ओर से पंडाल, गेट, माता के दरबार व मां भगवती व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा की कलात्मकता पर खास ध्यान दिया गया है। साज-सज्जा भी सुंदर है।

- ब्रह्मस्थान, बालूघाट - यहां गुफा रूपी पूजा पंडाल में प्रवेश करने पर मां के दर्शन होंगे। गेट पर बजरंग बली विराजमान हैं। साज-सज्जा भी आकर्षक है। 

chat bot
आपका साथी