गिरिराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी नेहरू व कांग्रेस की नीतियों के कारण है। बापू की नीतियां दफन कर दी गईं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Feb 2018 09:15 AM (IST) Updated:Wed, 14 Feb 2018 11:29 PM (IST)
गिरिराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी
गिरिराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में बेरोजगारी नेहरू व कांग्रेस की नीतियों के कारण है। बापू की नीतियां दफन कर दी गईं। लघु उद्योग को बढ़ावा नहीं दिए जाने से आज देश में इतनी बेरोजगारी है।

उन्होंने कहा कि वे तकनीक विरोधी नहीं हैं। मगर, जहां जरूरत हो वहीं इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। वर्तमान केंद्र सरकार सोलर चरखा को बढ़ावा दे रही। इससे हजारों हाथों को रोजगार मिल रहा। वहीं गोमूत्र व गोबर से तैयार बायो उर्वरक देश में नई क्रांति लाएगा। इससे रासायनिक खेती भी नियंत्रित होगी। सब्सिडी के रूप में जो करोड़ों रुपये खर्च हो रहे वे बचेंगे।

मंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। मगर, देश की बढ़ती जनसंख्या की अनुपात में संसाधन की कमी है। इसे देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए मजबूत कानून बनाया जाना चाहिए। समाज को भी इसकी पहली करनी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए पकौड़े के मामले को ओछी राजनीति बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस गरीबों का मजाक उड़ा रही। अगर गरीबों के स्वाभिमान पर चोट पड़ेगा तो आवाज उठेगी। पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि आए।

पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन राव भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस व अन्य दलों के विरोध को भी केंद्रीय मंत्री ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भागवत को ज्ञान का आइना नहीं दिखाएं। वे राष्ट्र के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। आरएसएस राष्ट्र के निर्माण में लगा है। सेना व यह संगठन राष्ट्र के स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

chat bot
आपका साथी