मुजफ्फरपुर में जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक साधु शरण शाही

भूप नारायण सिंह सिया निरंजन महाविद्यालय चंद्रहट्टी में शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व. साधु शरण शाही की 103वी जयंती धूमधाम मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड बिहार के संयोजक नीलाभ कुमार और संचालन मुखिया अनीश सिंह कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में स्थापित स्वर्गीय शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 02:23 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 02:26 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक साधु शरण शाही
मुजफ्फरपुर में जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक साधु शरण शाही

कुढ़नी(मुजफ्फरपुर), संवाद सहयोगी : भूप नारायण सिंह सिया निरंजन महाविद्यालय चंद्रहट्टी में शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व. साधु शरण शाही की 103वी जयंती धूमधाम मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड बिहार के संयोजक नीलाभ कुमार और संचालन मुखिया अनीश सिंह कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में स्थापित स्वर्गीय शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृत्ति्व को किया याद करते उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर सासद अजय निषाद ने कहा कि स्वर्गीय साधु शरण शाह का स्वभाव नाम के अनुरूप था।उनका जीवन सादगी से ओतप्रोत था। वे सच्चे समाजवादी नेता थे। उन्होंने अपने जीवन में जाति एवं धर्म को हावी नहीं होने दिया।पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि साधु भाई सादगी के प्रति मूर्ति थे।आज अनेक बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है।पूर्व मंत्री महा चंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शाही शिक्षा प्रेमी थे।उनके अथक प्रयास से इस महा विद्यालय की नींव पड़ी थी।कुढ़नी विधायक अनिल सहनी ने स्वर्गीय शाही जीवनी पर प्रकाश डाला और इस महा विद्यालय में अपने विधायक मद की राशि से पुस्तकालय का निर्माण करने की घोषणा की।पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय साधु शरण शाही गाधी,लोहिया,जयप्रकाश एवं कर्पूरी ठाकुर के विचार धारा के मानने वाले लोग थे।महा विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार ने अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत कर जयंती समारोह में आने के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता,समाजवादी नेता लक्षणदेव सिंह,धर्मवीर शुक्ला,बीरेंद्र सिंह,प्राचार्य दिनेश कुमार,अनीश सिंह आदि भी थे।

chat bot
आपका साथी