Muzaffarpur News: नहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह भिखारी, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Muzaffarpur News भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिले में राममंदिर आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे राजेश्वर सिंह उर्फ भिखारी बाबू (90) का निधन हो गया। 1972 में मीनापुर और 1982 मुजफ्फरपुर नगर से लड़े थे चुनाव 74 के जेपी आंदोलन और राममंदिर आंदोलन में रहे सक्रिय।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 07:57 PM (IST)
Muzaffarpur News: नहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह भिखारी, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह उर्फ भिखारी बाबू (फाइल फोटो)

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिले में राममंदिर आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे राजेश्वर सिंह उर्फ भिखारी बाबू (90) का निधन मंगलवार की रात हो गया। उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। बुधवार को पहलेजाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र प्रेमचंद सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर आयोजित शोकसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल सहनी ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की पहल करते रहे। सांसद अजय निषाद ने कहा कि हमने एक अभिभावक खो दिया।

 पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। शोक जताने वालों में डॉ. तारण राय, डॉ. ममता रानी, भोला चौधरी, पुरुषोत्तम पोद्दार, जिला महामंत्री सचिन कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र साहू, अंजना कुशवाहा, चंदा देवी, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, सुनीता सहनी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, बज्रबिहारी पासवान, राकेश यादव, आदर्श कुमार, संतोष साहेब, सुरेश चौधरी, संजीव झा, राजकुमार साह, रितुराज, सिद्धार्थ कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, भगवान लाल महतो, उमेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, महामंत्री उदयशंकर सिंह नन्हें, प्रद्युमण राणा, साकेत शुभम, अमरेश कुमार विपुल आदि शामिल हैं।

राम मंदिर आंदोलन में रही सक्रिय भूमिका

भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि राजेश्वर सिंह भिखारी जनसंघ की ओर से 1972 में  मीनापुर और भाजपा के टिकट पर 1982 में मुजफ्फरपुर नगर से चुनाव लड़े थे। लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। 1974 के जेपी आंदोलन और उसके बाद राममंदिर आंदोलन मे इनकी सक्रिय भूमिका रही। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए कारसेवा की। नगर निगम के वार्ड 10 के पार्षद भी रहे। जीवन के अंतिम  क्षण तक संगठन की मजबूती के लिए पहल करते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। 

chat bot
आपका साथी