Bihar Chunav 2020: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बोले- एनडीए सरकार में ही होगा सबका विकास

Bihar vidhan sabha chunav 2020 पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- कुछ लोग दिन में ही सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। वे लोग चमकी बुखार बाढ़ एवं कोरोना के संक्रमण के दौरान गायब थे। आज नौकरी देने का झांसा देकर युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 09:59 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बोले- एनडीए सरकार में ही होगा सबका विकास
रोहुआ उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते जीतनराम मांझी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एनडीए सरकार में ही राज्य का पूरा विकास होगा। कुछ लोग दिन में ही सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। वे लोग चमकी बुखार, बाढ़ एवं कोरोना के संक्रमण के दौरान गायब थे। आज नौकरी देने का झांसा देकर युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जब उनके माता-पिताजी 15 वर्षों तक राज्य के सीएम रहे तो एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाए। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार को रोहुआ उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

 वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने अतिपिछड़ा के बेटे की पीठ में खंजर घोपने का काम किया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने मरहम लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी व नीतीश को मजबूत बनाने के लिए राजग उम्मीदवार मुसाफिर पासवान को विजयी बनाएं। भाजपा नेता सह विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में कोई वेकैंसी नहीं है। जो लोग सीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं, वे 2025 के लिए तैयारी करें। मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भाजपा ने श्रीराम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास कर अपना वादा पूरा किया है। तीन तलाक लागू कर महिलाओं का उत्पीडऩ रोका है। भाजपा हमेशा आरक्षण के पक्षधर रही है। इसलिए आपलोग अपना एक- एक राजग उम्मीदवार को दें।

 अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने की जबकि मंच संचालन निषाद संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया महावीर सहनी व धन्यवाद ज्ञापन सतीश कुमार ने किया। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रियवर्धन शाही उर्फ मन्नू शाही, जयनंदन सहनी, पूर्व मुखिया रामबाबू सहनी, रामकरण सहनी, धनंजय झा, संजीत कुशवाहा, राजेश शर्मा, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, रामएकबाल सिंह, श्याम सुंदर पटेल, विनोद कुमार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी