Bihar Flood News: उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, दो बांध टूटे; डूबने से 12 मरे

North Bihar Flood News उत्तर बिहार में सोमवार को भी नदियां उफान पर रहीं। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में फिर दो बांध टूट गए। इससे दर्जनों गांवों में पानी फैल गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:51 PM (IST)
Bihar Flood News: उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, दो बांध टूटे; डूबने से 12 मरे
Bihar Flood News: उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, दो बांध टूटे; डूबने से 12 मरे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में सोमवार को जमकर बारिश हुई। नदियां उफान पर रहीं। बाढ़ का कहर जारी रहा। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में फिर दो बांध टूट गए। इससे दर्जनों गांवों में पानी फैल गया। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के कई गांव फिर धौंस नदी के पानी घिर गए हैं। झंझारपुर में कमला बलान खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है। लदनियां में धौरी नदी का पानी दर्जनभर गांवों में फैला है। मधेपुर प्रखंड के कोसी प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर में कमी आई है। 

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 2.82 मीटर ऊपर है। पानी स्थिर होने के बाद भी तटबंध और रेल पुल पर खतरा टला नहीं है। दरभंगा -समस्तीपुर रेलखंड पर 11 वें दिन भी ट्रेन परिचालन बंद रहा। बाढ़ के पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें दरभंगा के सात, पूर्वी चंपारण के तीन, मधुबनी और शिवहर के एक -एक लोग हैं। पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर 1.84 लाख क्यूसेक रहा। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ का पानी जमा है। शिवहर में बागमती नदी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां नदी कटाव कर रही है।

chat bot
आपका साथी