फर्जी ई-टिकट पर पवन एक्सप्रेस से दर्जनभर यात्री गए मुंबई

रेलवे में फर्जी ई-टिकट का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 01:00 AM (IST)
फर्जी ई-टिकट पर पवन एक्सप्रेस से दर्जनभर यात्री गए मुंबई
फर्जी ई-टिकट पर पवन एक्सप्रेस से दर्जनभर यात्री गए मुंबई

मुजफ्फरपुर : रेलवे में फर्जी ई-टिकट का मामला सामने आया है। बुधवार को जंक्शन के मेन गेट पर तैनात टीटीई ने टिकट जांच के दौरान दर्जन भर यात्रियों के पास फर्जी ई- टिकट देखा तो उनके होश उड़ गए। टीटीई ने यात्रियों से पूछताछ की। इसके बाद रेल पुलिस के हवाले किया। रेल पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ कर छोड़ दिया। सभी यात्री दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर रवाना हुए। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के रहने वाले एक दर्जन यात्री मुंबई जाने के लिए जंक्शन पर पहुंचे। सभी यात्रियों के पास ई टिकट की फोटो कॉपी थी। वे प्लेटफार्म पर जाने के लिए जंक्शन के प्रवेश द्वार पर लाइन में लगे थे। मेन गेट पर तैनात टीटीई ने यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा। कतार में लगे यात्रियों ने टिकट की फोटो कॉपी को दिखाना शुरू किया। संदेह होने पर टीटीई ने लाइन में लगे ऐसे सभी यात्रियों को हटाकर एक तरफ खड़ा कर दिया। इसके बाद उनके टिकट की बारीकी से जांच की। यात्रियों से पहचान पत्र मांगा। कई यात्रियों के पास पहचान पत्र नहीं मिला। कई ने पहचान पत्र दिखाया। ई टिकट पर अंकित नाम और उम्र का मिलान किया। इसमें अंतर पाया गया। इसके बाद टीटीई ने यात्रियों से पूछताछ की। जिसमें यात्रियों ने कहा कि मुंबई की फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे हैं। ठीकेदार ने सभी यात्रियों को ई टिकट की फोटो कॉपी दी है और ट्रेन पर बैठने के लिए भेजा है। टिकट फर्जी है या असली, यह मालूम नहीं। इधर, सिपाहियों ने कहा कि पूछताछ कर सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया। टीटीई ने कहा कि सभी के पास फोटोकॉपी थी। शंका होने पर बारीकी से जांच की गई। जिसमें गलत मिलने पर पुलिस के हवाले किया गया। रेल थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि इसकी सूचना नहीं है। सिपाहियों से जानकारी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी