मोतिहारी के रक्सौल-घोड़ासहन नहर कनाल पथ आरडी-30 के समीप से युवक का शव बरामद

शव की पहचान पकड़ीदयाल दयाल निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जो शनिवार दीपावली की रात रक्सौल से अपने मामा के घर आदापुर थाना क्षेत्र के यमुनापुर निवासी पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र प्रसाद के घर बाइक से जा रहा था।

By DharmendraEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 04:11 PM (IST)
मोतिहारी के रक्सौल-घोड़ासहन नहर कनाल पथ आरडी-30 के समीप से युवक का शव बरामद
युवक रक्सौल से आदापुर थाना क्षेत्र के यमुनापार अपने मामा के घर जा रहा था।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पूर्वी चंपारण नकरदेई थाना क्षेत्र के रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ आरडी-30 चिलझपटी गांव के सामने से पुलिस ने  करीब तीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान पकड़ीदयाल दयाल निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जो शनिवार दीपावली की रात रक्सौल से अपने मामा के घर आदापुर थाना क्षेत्र के यमुनापुर निवासी पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र प्रसाद के घर बाइक से जा रहा था। उसके पास आभूषण और नकदी भी था। जो रक्सौल में ही सोना-चांदी का जेवर बनाने का काम करता था। जो हाल ही में आर-1 बाइक खरीदा था। जिसे यमुनापार निवासी पूर्व मुखिया मामा प्रेमचंद प्रसाद के घर जा रहा था।  घर नहीं पहुंचने पर परिजन शनिवार की रात खोजबीन शुरू किए।

इस दौरान वे जब कटकेनवा चौक से आगे बढ़े तब आरडी-30 के समीप युवक का शव मिला। तब चिल्लाने पर सुबह-सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले ग्रामीण भी जुटे। लोगों  ने नकरदेई पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटनास्थल से रविवार की सुबह शव को बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुखिया श्री प्रसाद ने हत्या के पीछे साजिश की संभावना व्यक्त किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष उदय पासवान ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इधर घटना की सूचना मिलने पर रक्सौल इंस्पेक्टर अभय कुमार थाना पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल का भी मुआयना किया। वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। 

दुर्घटना में एक जख्मी 

शनिवार की सुबह बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाए। जख्मी की पहचान नगर के रत्नमाला मोहल्ला निवासी कदील मियां के पुत्र अस्पताली मियां के रूप में की गई है। चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर बताया है। 

chat bot
आपका साथी