दरभंगा जिले में कोरोना का कहर, 133 नए संक्रमित मिले, संख्या 1017 पर पहुंची

Darbhanga news आइसोलेशन सेंटर से 185 लोगों के ठीक होने के बाद भेजा गया स्वास्थ्य लाभ के लिए घर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए करें कोविड गाइडलाइन का पालन। दरभंगा में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 02:34 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 02:34 PM (IST)
दरभंगा जिले में कोरोना का कहर, 133 नए संक्रमित मिले, संख्या 1017 पर पहुंची
दरभंगा ज‍िले में तेजी से बढ़़ रही संक्रम‍ितों की संख्‍या। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं। जिले में कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान विभिन्न स्तरों पर हुई जांच में 133 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 1017 हो गई है। कोरोना नियंत्रण को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में लगातार जांच की जा रही है। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने बताया कि आइशोलेशन वार्ड में भर्ती 185 लोगों के स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए घर वापस भेजा गया है। इधर, सदर स्वास्थ्य केंद्र पर 750 लोगों की जांच की गई। वहीं 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की आयु वाले किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। जबकि ग्यारह लोगों को प्रिकाशन डोज दिया गया। सदर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि सभी जगहों पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

मास्क चेकिंग अभियान में 205 लोगों से वसूला गया जुर्माना

दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेङ्क्षकग अभियान में तेजी लाई गई है। अबतक की गई मास्क चेङ्क्षकग अभियान में कुल 4488 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है। 18 जनवरी को मास्क चेङ्क्षकग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा सर्वाधिक 24 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला। एमभी एक्ट के तहत 29 वाहनों को जब्त करते हुए 62, 500 रुपये की वसूली की गई।

वहीं नगर प्रबंधक दरभंगा, नगर निगम द्वारा 15 व्यक्तियों से, उत्पाद अधीक्षक दरभंगा द्वारा 09 व्यक्तियों से, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा 08 व्यक्तियों से, वरीय उप समाहत्र्ता ललित राही द्वारा 10 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी द्वारा 17 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ङ्क्षसहवाड़ा द्वारा 12 व्यक्तियों से, अंचलाधिकारी, ङ्क्षसहवाड़ा द्वारा 06 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी द्वारा 05 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जाले द्वारा 10 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर द्वारा 07 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट द्वारा 07 व्यक्ति से, अंचलाधिकारी, हायाघाट द्वारा 07 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तारडीह द्वारा 04 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 22 व्यक्ति से, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 12 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा 07 व्यक्ति से, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी बिरौल द्वारा 11 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा 10 व्यक्ति से एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर द्वारा 02 व्यक्ति से जुर्माना की वसूली की गयी। इस प्रकार मास्क चेङ्क्षकग अभियान के दौरान कुल 205 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई।

chat bot
आपका साथी