इस माह के अंत तक जनता के हवाले हो जाएगा सिटी पार्क, ये सुविधाएं यहां होंगी उपलब्ध Muzaffarpur News

कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क में समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा का 29 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे अनावरण।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 08:55 AM (IST)
इस माह के अंत तक जनता के हवाले हो जाएगा सिटी पार्क, ये सुविधाएं यहां होंगी उपलब्ध Muzaffarpur News
इस माह के अंत तक जनता के हवाले हो जाएगा सिटी पार्क, ये सुविधाएं यहां होंगी उपलब्ध Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। इस माह के अंत तक कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क जनता के हवाले कर दिया जाएगा। मेयर सुरेश कुमार ने रविवार को नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा के साथ इसका निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि नए साल में हमने जो सिटी पार्क को जनता के नाम करने का वादा किया था वह पूरा हो जाएगा। इसमें समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा करने के बाद लोगों के लिए यह पार्क आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही जुब्बा सहनी पार्क, इंदिरा पार्क का भी सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने सिटी पार्क में वाटर फाउंटेन, पेड़-पौधों को पानी देने के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने का आदेश दिया। इसके साथ कटना पिट का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री वहां भी जाएंगे। मौके पर कई वार्ड पार्षद और इंजीनियर मौजूद थे।

बता दें कि, कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क में समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा लगाई जा रही है। 25 जनवरी तक प्रतिमा आ जाएगी। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका अनावरण करेंगे।  

chat bot
आपका साथी