दरभंगा के जाले में निर्माणाधीन घर की दीवाल के गिरने से नीचे दबकर बच्चे की मौत

दरभंगा जिले की जाले दक्षिणी पंचायत के बेलदार टोला में बच्चे एक निर्माणाधीन घर के पास खेल रहे थे। अचानक उस घर की दीवाल गिर गई और उसके नीचे एक साल का बालक अर्पित कुमार दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 06:33 PM (IST)
दरभंगा के जाले में  निर्माणाधीन घर की दीवाल के गिरने से नीचे दबकर बच्चे की मौत
गिरी दीवाल के मलबे के नीचे दबकर बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

दरभंगा, जागरण संवाददाता। दरभंगा जिले की जाले दक्षिणी पंचायत के बेलदार टोला में बुधवार को एक निर्माणाधीन घर की  दीवाल अचानक भरभराकर गिर गई। घर के मलबे के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना फैलते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

बच्चे खेल रहे थे जब हुआ हादसा :

मिली जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में गांव के बच्चे ग्रामीण लखींद्र महतो के निर्माणाधीन घर के पास खेल रहे थे। इसी बीच अचानक उस घर की दीवाल को गिरता देखकर सभी बच्चे मौके से भाग पड़े। जबकि ग्रामीण सियाराम महतो का एक वर्षीय पुत्र अॢपत कुमार वहां से भाग नहीं सका और दीवाल के मलबे के नीचे ही दब गया।

मलबे से बुरी तरह घायल स्थिति में निकला बच्चा :

स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में गिरे दीवाल के मलबे को हटाया। मलबे से बच्चा बुरी तरह घायल स्थिति में निकाला गया। स्थानीय लोग स्वजनों के साथ तत्काल जख्मी बच्चे को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की ओर से बच्चे के मृत होने की घोषणा के बाद गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृत बच्चे के घर मचा कोहराम :

वहीं बच्चे के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृत बच्चे अॢपत की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। घटना की बाबत स्थानीय थाना में देर शाम तक सूचना नहीं दी जा सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से अॢपत के स्वजन बदहवास हैंं। अभी वे गहरे सदमे में हैं। गांव के बच्चे अद्र्धनिॢमत घर के पास खेल रहे थे जब हुआ हादसा। स्थानीय लोग स्वजनों के साथ तत्काल जख्मी बच्चे को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे अॢपत की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।  

chat bot
आपका साथी