मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा में जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल Muzaffarpur News

रुन्नीसैदपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। दरभंगा स्थित अलीनगर के मिर्जापुर में मुख्यमंत्री ने पुनर्वास कार्य के बारे में जानकारी ली।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 10:51 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 10:51 AM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा में जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल Muzaffarpur News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा में जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल Muzaffarpur News
सीतामढ़ी, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में बाढ़ की स्थिति और चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में वे रविवर को वे बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी के दौरे पर पहुंचे। पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार रुन्नीसैदपुर पहुंचे। इस दौरान टोल प्लाजा रुन्नीसैदपुर में वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही अधिकारियों के साथ राहत वितरण कार्यों की समीक्षा की। पीडि़तों को कैसे अधिक से अधिक राहत दी जाए, इसके बारे में बात की। 
दरभंगा में भी लिया जायजा 
  अलीनगर के मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पहुंचे। सामुदायिक रसोई का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री की जानकारी ली। करीब दस मिनट बाद राजद एमएलए अब्दुल बारी सिदिकी के गांव रूपसपुर गए। सिदिकी के आवास पर पांच मिनट रुके। फिर पटना के लिए निकल गए।
 
chat bot
आपका साथी