यौन शोषण कांड: आज खोले जाएंगे बालिका गृह के कमरे, खुलेंगे महापाप के और कई राज

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन शोषण कांड की जांच के क्रम में सीबीआइ आज कमरों व दफ्तर को खोल सकती है। इससे महापाप के कई और राज खुलने की संभावना है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 31 Jul 2018 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2018 08:17 PM (IST)
यौन शोषण कांड: आज खोले जाएंगे बालिका गृह के कमरे, खुलेंगे महापाप के और कई राज
यौन शोषण कांड: आज खोले जाएंगे बालिका गृह के कमरे, खुलेंगे महापाप के और कई राज

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बालिका गृह यौन शोषण मामले में सीबीआइ की विशेष टीम ने सोमवार को कई बिंदुओं पर जांच की। टीम ने बालिका गृह का मुआयना किया, लेकिन कमरों व दफ्तर को फिलहाल नहीं खोला गया है। मंगलवार को बालिका गृह के कमरों को खोलकर अधिकारी जांच कर सकते हैं।

इसके पहले सोमवार को सीबीआइ टीम परिसर में चल रहे अखबार के प्रेस में पहुंची। प्रेस के कमरे से ऊपर की ओर जानेवाली सीढिय़ों को देख सीबीआइ के अधिकारी भी हैरान हो गए। पूछताछ में पता चला कि यही घुमावदार सीढिय़ां बालिका गृह में जाती हैं। सीढ़ी से अधिकारी कुछ ऊपर तक गए, लेकिन अंधेरे के कारण टीम आगे नहीं गई। परिसर में ब्रजेश ठाकुर के परिवार के सदस्य नहीं दिखे।

साक्ष्‍यों की पड़ताल

इसके पूर्व महिला थाने से केस की फाइल लेने के बाद अनौपचारिक प्रक्रिया पूरी कर सीबीआइ के अधिकारियों ने महिला थानेदार के साथ घंटों केस के संबंध में पूछताछ कर जानकारी ली। करीब दो बजे केस की फाइल लेकर महिला थानेदार वहां पहुंची थीं। इस दौरान सीबीआइ अधिकारियों ने केस डायरी को भी देखा। जिला पुलिस द्वारा क्या-क्या साक्ष्य जुटाए गए हैं, इनका सीबीआइ अधिकारियों ने अवलोकन किया।

इसके बाद टीम करीब चार बजे बालिका गृह पहुंची। इसके बाद टीम कैंप कार्यालय निकल गई। सीबीआइ के साथ-साथ महिला थाने की पुलिस टीम भी साथ में थी। बताया गया कि महिला थाने की पुलिस को इसलिए साथ में रखा गया कि सभी स्पॉट के बारे में सीबीआइ को बताया जा सके।

केस दर्ज कर की जा रही जांच

बालिका गृह पहुंची सीबीआइ के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में बालिका गृह पहुंचकर जांच की गई थी।

फिर से लिया जा सकते पीडि़त लड़कियों के बयान

सीबीआइ की टीम फिर से पीडि़त लड़कियों का बयान कोर्ट में करा सकती है। हालांकि, इसके पूर्व टीम पटना के मोकामा व मधुबनी पहुंचकर सभी लड़कियों से पूछताछ करेगी। 

chat bot
आपका साथी