RDS College में आयोजित पुस्तक मेला समाप्त, जानिए क्‍यों निराश मन से विदा हुए प्रकाशक...

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में आयोजित पुस्‍तक मेले में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ नहीं दिखी इक्के-दुक्के लोग ही स्टॉल पर आए। बारिश के कारण किताबें बर्बाद हुईं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 08:50 PM (IST)
RDS College में आयोजित पुस्तक मेला समाप्त, जानिए क्‍यों निराश मन से विदा हुए प्रकाशक...
RDS College में आयोजित पुस्तक मेला समाप्त, जानिए क्‍यों निराश मन से विदा हुए प्रकाशक...

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आरडीएस कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में आए विभिन्न प्रकाशकों और स्टॉल संचालकों ने इसे विफल बताया। प्रकाशकों ने कहा कि प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण मेले में किसी दिन पुस्तक प्रेमियों की भीड़ नहीं दिखी। इक्के-दुक्के लोग स्टॉल पर आए। इस कारण पुस्तकों की बिक्री नहीं हुई। कई प्रकाशकों का कहना था कि मेले में लगाए गए स्टॉल का रेंट और आवागमन का खर्च भी नहीं निकल सका। साथ ही बारिश के कारण किताबें बर्बाद हो गई सो अलग। 

 सर्वोदय बुक स्टॉल के संचालक मणिकांत झा ने कहा कि कई मेले में स्टॉल लगाए पर ऐसी खराब स्थिति कहीं नहीं हुई। सस्ता साहित्य प्रकाशन के संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बारिश के कारण काफी पुस्तकें बर्बाद हो गईं। साथ ही मेले में लोगों के नहीं आने के कारण लगभग सभी पुस्तकें वापस ले जानी पड़ रहीं।

 वहीं समय प्रकाशन के वीरेंद्र सिंह ने भी पुस्तकों की बिक्री नहीं होने की बात कही। राजकमल प्रकाशन के स्टॉल पर डीए पांडेय ने बताया कि रश्मिरथी, संस्कृति के चार अध्याय, फिर मेरी याद और मैला आंचल समेत कुछ गिने-चुने पुस्ताकों की ही कुछ बिक्री हुई, लेकिन अन्य किताबें पड़ी रह गईं। 

कॉलेज प्रबंधन ने नहीं खरीदीं पुस्तकें

आरडीएस कॉलेज प्रबंधन ने मेले में प्रकाशकों से करीब दो लाख मूल्य की पुस्तकों की खरीदारी की बात कही थी। प्रकाशकों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने भी पुस्तकों की खरीदारी नहीं की। इधर, मेला के संयोजक चंद्र भूषण ने बताया कि लोगों के नहीं पहुंचने के कारण किताबों की कम बिक्री हुई। 

 आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कॉलेज के विभिन्न विभागों की ओर से जरूरी पुस्तकों की सूची बनाई जा रही है। सभी विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि वे संबंधित प्रकाशकों से आवश्यक पुस्तकों की खरीद करें। 

chat bot
आपका साथी