सभी वर्ग के सहयोग से खत्म होगी कुरीतियां

सीतामढ़ी, समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष और जदयू विधायक डॉ. रंजू गीता ने क्षेत्र भ्रमण कर अनुमंडल मुख्यालय स्थित डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भाग लेने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 02:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 02:17 PM (IST)
सभी वर्ग के सहयोग से खत्म होगी कुरीतियां
सभी वर्ग के सहयोग से खत्म होगी कुरीतियां

मुजफ्फरपुर। सीतामढ़ी, समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष और जदयू विधायक डॉ. रंजू गीता ने क्षेत्र भ्रमण कर अनुमंडल मुख्यालय स्थित डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भाग लेने की अपील की। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज कुमार के आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में दहेज प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व शराब बंदी जैसे विषयों को लेकर आयोजित है। कहा कि समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने की दिशा में यह एक प्रयास है, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग की जरूरत है। दहेज प्रथा पर रोक का अभिप्राय यह है कि दहेज की खातिर अब कोई भी बेटी जलायी न जाए। बाल विवाह रुके और सही उम्र पर शादी हो ताकि जन्म लेने वाले बच्चे का मानसिक विकास के साथ मां भी स्वस्थ रहे। कन्या भ्रूण हत्या पर असम, हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में लड़का-लड़की के ¨लगानुपात में काफी असमानता आ गई है। यह समस्या बिहार में न हो इसके लिए सरकारी और निजी स्तर पर पाबंदी लगाई गई है। कोई भी अल्ट्रासाउंड वाले ¨लग परीक्षण का काम करेंगे तो जेल जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की दिशा में किए जा रहे कार्यो की जमकर सराहना की। कहा कि दहेज प्रथा हो या अन्य मामला। लोग इससे हल्के में नहीं लेकर एक जुट होकर इस कुरीति को खत्म करने में आगे आएं। मौके पर राजेश चौधरी, हरि शंकर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी