VIDEO : पिता की हत्या के बाद से फरार चल रहे बेटे और पुत्रवधू की भी मिली लाश, जानिए पूरी घटना

इलाके में फैली सनसनी। घटना की वजह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म। उजड़ गया चंद्रकिशोर राय का पूरा परिवार।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 11:48 AM (IST)
VIDEO : पिता की हत्या के बाद से फरार चल रहे बेटे और पुत्रवधू की भी मिली लाश, जानिए पूरी घटना
VIDEO : पिता की हत्या के बाद से फरार चल रहे बेटे और पुत्रवधू की भी मिली लाश, जानिए पूरी घटना

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत हरसिद्धि थाना क्षेत्र की पकड़िया पंचायत के वार्ड नंबर 15 में गुरुवार की रात चंद्रकिशोर राय की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद फरार चल रहे उनके एकमात्र पुत्र और पुत्रवधू की भी शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया। यह हत्या क्यों और कैसे की गई, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस घटना के बाद इलाके से सनसनी फैल गई है। घटना की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वीडियो में देखें : पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की हत्या के बाद घटनास्थ्ल का दृश्य 


यहां बता दें कि एक दिन पूर्व चंद्र किशोर की हत्या के बाद उसका एकलौता पुत्र व पुत्रवधू घर से फरार था। घर का बहुत सारा सामान भी गायब था। आज अचानक इन दोनों की भी लाश बरामद की गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। 

chat bot
आपका साथी