हत्या के बाद पत्नी की लाश को 100 किमी दूर फेंक आया, सोचा किसी को पता नहीं चलेगा,लेकिन...

30 अक्टूबर की रात कार में लाश लादकर गंडक नदी के डुमरिया घाट पर ले जाकर फेंका। आरोपित पति ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया जुर्म। कार जब्तलाश की हो रही खोज।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 01:55 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 01:55 PM (IST)
हत्या के बाद पत्नी की लाश को 100 किमी दूर फेंक आया, सोचा किसी को पता नहीं चलेगा,लेकिन...
हत्या के बाद पत्नी की लाश को 100 किमी दूर फेंक आया, सोचा किसी को पता नहीं चलेगा,लेकिन...

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गोपालपुर थाना अंतर्गत बकुलहर मठ गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को गाड़ी में लादकर करीब 100 किलोमीटर दूर गंडक नदी में फेंक दिया। सोचा, न लाश रहेगी न किसी को पता चलेगा। इस तरह वह जुर्म कर निश्चिंत हो गया कि उसके गुनाह की जानकारी किसी को नहीं मिलेगी। लेकिन, पुलिस ने कड़ी-दर-कड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए आरोपित पति संतोष कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया। उस कार को भी बरामद कर लिया जिसमें लाश को लादकर 100 किमी दूर गंडक नदी ले गया था।

  घटना 30 अक्टूबर के रात की है। आरोपित पति ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि दोनों(पति-पत्नी)के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा होता रहता था। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। फिर विवाद आगे बढ़ता चला गया। इसी बीच आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी की गला दबा दी। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके हाथ पांव फूलने लगे। इसके बाद ही उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए 100 किमी दूर जाने की सोची और गाड़ी से 100 किमी जाकर लाश को ठिकाने लगा दिया था। हालांकि पुलिस संतोष कुमार की बातों को सौ फीसद सही नहीं मानती है। अपने स्तर से जांच कर रही है। लाश की खोज की जा रही है।

   इस बारे में थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि मामले में बकुलहर के चौकीदार अमित यादव के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। मझौलिया थाने के नौतन खुर्द गांव निवासी राजेश्वर वर्णवाल की पुत्री मृतका रिंकी देवी उर्फ पिंकी(35) को सूचित किया गया है। दोनों की शादी जून 2003 में हुई थी। दो बच्चे भी हैं।  

chat bot
आपका साथी