मोतिहारी में राजद विधायक को एके 47 से जान से मारने की धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

हरि सिंह पर विधायक को एके 47 से गोली मारने की धमकी देने का आरोप है, मामले में विधायक द्वारा छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 12:59 PM (IST)
मोतिहारी में राजद विधायक को एके 47 से जान से मारने की धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार
मोतिहारी में राजद विधायक को एके 47 से जान से मारने की धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्वी चंपारण जिले के राजद विधायक राजेंद्र राम को हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित हरि सिंह है। उसे मोतिहारी की छतौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। राजेंद्र राम जिले के हरसिद्धि विधानसभा से विधायक है। हरि सिंह पर विधायक को एके 47 हथियार से गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में विधायक द्वारा हरि सिंह के खिलाफ छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

    वही आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर विधायक ने रविवार को शहर में धरना पर बैठने का पत्र जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। बता दे कि पिछले 27 दिसंबर को हरि स‍िंह विधायक के आवास पर जाकर उनसे अपने छोटे भाई की पत्नी को सेविका में बहाली के लिए पैरवी की थी। नहीं करने की स्थिति में उनको एके 47 से मारने की धमकी दी।

इसको लेकर विधायक ने छतौनी थाने में हरि सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शहर में विरोध मार्च भी निकाला गया था। वही, हरि सिंह की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर विधायक सोमवार से शहर में कचहरी चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठने की सूचना विधायक ने जिला प्रशासन को दे दी थी। आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद विधायक ने कहा कि अब यह सभा पुलिस को धन्यवाद देने के लिए की जाएगी।

chat bot
आपका साथी